[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया बैरागी-जनता कॉलोनी में बाइकों की चोरी करनेवाला रंगेहाथों पकड़ाया

बैरागी-जनता कॉलोनी में बाइकों की चोरी करनेवाला रंगेहाथों पकड़ाया

0
बैरागी-जनता कॉलोनी में बाइकों की चोरी करनेवाला रंगेहाथों पकड़ाया

गया. डेल्हा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 स्थित बैरागी-जनता कॉलोनी से मोटरसाइकिल की चोरी करते एक युवक को मुहल्लेवासियों ने रंगेहाथों पकड़ा और डेल्हा थाने की पुलिस को बुला कर सौंप दिया. सोमवार को एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के खिरियावां गांव के रहनेवाले धर्मेंद्र कुमार चौधरी के रूप में की गयी है. इसके पास से तीन चाबी, एक पिलास व एक पेचकस जब्त किया गया है. जानकारी के अनुसार, रविवार को बैरागी जनता कॉलोनी में एक ही स्थान पर लगे चार-पांच मोटरसाइकिलों को चोरी करने की नीयत से बारी-बारी से मास्टर चाबी लगा कर बाइक को स्टार्ट करने का प्रयास एक युवक कर रहा था. उसकी गतिविधि पर वहां मौजूद चंद्रकांत कुमार सहित अन्य मुहल्लेवासियों की नजर गयी, तो शोर मचाया. तब युवक वहां से भागने का प्रयास करने लगा. लेकिन, मुहल्लेवासियों ने उसे पकड़ लिया और उसके जेब से तीन चाबी, एक पिलास व एक पेचकस जब्त किया. एसएसपी ने बताया कि चंद्रकांत कुमार के बयान पर गिरफ्तार धर्मेंद्र कुमार चौधरी के विरुद्ध धारा 379 व 511 के तहत के दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel