[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर 2. एमयू से संबद्धता को आवेदन करने वाले 14 कॉलेजों की बढ़ी परेशानी

2. एमयू से संबद्धता को आवेदन करने वाले 14 कॉलेजों की बढ़ी परेशानी

0
2. एमयू से संबद्धता को आवेदन करने वाले 14 कॉलेजों की बढ़ी परेशानी

– एफिलियेशन कमिटी की बैठक नहीं होने व सीनेट से अनुमोदन नहीं होने के कारण अटका मामला

प्रतिनिधि, मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय से संबद्धता प्राप्त करने के लिये आवेदन करने वाले 14 कॉलेजों के लिये अब परेशानी बढ़ गयी है. आवेदन के लगभग पांच माह बाद भी अबतक न तो इन कॉलेजों की जांच के लिये निरीक्षण समिति बनी पायी है और न ही एफिलियेशन कमिटी की बैठक हुई है. वहीं सीनेट व सिंडिकेट बैठक से भी संबद्धता के लिये आवेदन करने वाले कॉलेजों को अनुमोदन नहीं मिल पाया है. जबकि शिक्षा विभाग ने आवेदन करने वाले कॉलेजों को संबद्धता देना शुरू कर दिया है लेकिन एमयू की लापरवाही के कारण अब इन कॉलेजों को अगले सत्र तक के लिये इंतजार करना होगा.

वर्ष 2025 के लिये मुंगेर विश्वविद्यालय से 14 कॉलेजों ने अस्थायी व स्थायी संबद्धता के लिये आवेदन किया है. साथ ही आवेदन के बाद विश्वविद्यालय से भौतिक निरीक्षण को लेकर कॉलेजों ने निर्धारित शुल्क भी जमा कर दिया, लेकिन आवेदन करने के पांच माह बाद भी अबतक विश्वविद्यालय न तो इन कॉलेजों के निरीक्षण को लेकर कमिटी बना पायी है और न ही आवेदन को लेकर कोई कार्य विश्वविद्यालय में चल रहा है. जिससे संबद्धता के लिये आवेदन करने वाले कॉलेजों को संबद्धता मिलने पर भी तलवार लटक गया है.

इस साल भी दो संबद्ध कॉलेजों में नहीं हो रहा नामांकन

पूर्व कुलपति प्रो. श्यामा राय के अंतिम कार्यालय के दौरान एमयू का सीनेट बैठक 2024 में नहीं हुआ था. जबकि विश्वविद्यालय के स्टेच्यूटरी कमिटियों की बैठक भी नहीं हो पायी थी. जो एमयू के दो कॉलेजों पर भारी पड़ गया. डा. अरविंद कुमार विमला कॉलेज, विशनपुर, जमुई तथा शारदा गिधारी केशरी कॉलेज महेशखूंट, खगड़िया को संबद्धता नहीं मिल पाने के कारण स्नातक के सत्र 2024-28 में नामांकन नहीं हो पाया था. वहीं अब विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 में भी नामांकन की प्रक्रिया आरंभ कर दी है, लेकिन इन दोनों कॉलेजों के पास संबद्धता नहीं होने के कारण उक्त सत्र में नामांकन नहीं हो रहा है. ऐसे में इन दोनों कॉलेजों के आसपास के विद्यार्थियों को दूर-दराज के कॉलेजों में नामांकन लेना पड़ रहा है.

कहते हैं मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव

कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर ने बताया कि, जिन कॉलेजों ने संबंधन के लिए आवेदन किया है उनकी सूची विभाग को भेज दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel