[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Housefull 5 को CBFC से मिले दो U/A सर्टिफिकेट, मेकर्स ने भेजे दो वर्जन, जानें क्या है खास प्लान

Housefull 5 को CBFC से मिले दो U/A सर्टिफिकेट, मेकर्स ने भेजे दो वर्जन, जानें क्या है खास प्लान

0
Housefull 5 को CBFC से मिले दो U/A सर्टिफिकेट, मेकर्स ने भेजे दो वर्जन, जानें क्या है खास प्लान
Housefull 5 Box Office Collection Day 13

Housefull 5: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ 6 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी. फिल्म का जबरदस्त टीजर और तीन गाने हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. साथ ही यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करने लगा. इस बीच अब फिल्म की रिलीज से कुछ दिन पहले एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसके मुताबिक सेंसर बोर्ड (CBFC) से फिल्म को दो अलग-अलग वर्जन के लिए U/A सर्टिफिकेट मिला है. इसी के साथ यह बॉलीवुड की गिनी-चुनी फिल्मों में से एक बन गई है, जिसे सेंसर बोर्ड से दो कट्स के लिए अप्रूवल मिला है.

दो वर्जन क्यों?

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने Housefull 5 के दो वर्जन CBFC को सबमिट किए थे, जिन दोनों को U/A सर्टिफिकेट मिल चुका है. यह फैसला फिल्म की सरप्राइजिंग स्टोरीलाइन और मिस्ट्री एलिमेंट को छुपाए रखने के लिए लिया गया. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि ये दोनों वर्जन थियेटर रिलीज और डिजिटल रिलीज के लिए हैं या सिर्फ स्क्रीनप्ले में बदलाव को लेकर हैं.

बॉलीवुड की सबसे लंबी कॉमेडी फ्रेंचाइजी

यह बॉलीवुड की इकलौती फ्रेंचाइजी है, जिसके पांच भाग बनाए गए हैं. पिछले चारों पार्ट्स ने दर्शकों को खूब हंसाया और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. हाउसफुल 5 की रन टाइम इस बार 2 घंटे 43 मिनट बताई जा रही है, जो कि पिछले पार्ट्स से ज्यादा है.

स्टारकास्ट और रिलीज डेट

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह, रंजीत और निकिता धीर जैसे 24 कलाकार नजर आएंगे. वहीं, निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है, जो पहले दोस्ताना जैसी हिट फिल्म बना चुके हैं. जबकि, फिल्म का 27 मई से प्रमोशन शुरू हो रहा है.

यह भी पढ़े: King Movie Update: शाहरुख-सुहाना की ‘किंग’ में खूंखार विलेन की एंट्री, दे चुके हैं वायलेंट सीन्स

Previous article 2. एमयू से संबद्धता को आवेदन करने वाले 14 कॉलेजों की बढ़ी परेशानी
Next article राजद की बनी सरकार तो पांच सौ में मिलेगा गैस सिलेंडर
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel