[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर टेक्निकल एविडेंस पर पुलिस हिरासत में लड़का, लड़की की नहीं हुई बरामदगी

टेक्निकल एविडेंस पर पुलिस हिरासत में लड़का, लड़की की नहीं हुई बरामदगी

0
टेक्निकल एविडेंस पर पुलिस हिरासत में लड़का, लड़की की नहीं हुई बरामदगी

लड़की की बरामदगी नहीं होने से अनहोनी की आशंका से दहशत में परिजन

मुंगेर

———————

टेक्निकल एविडेंस (तकनीकी साक्ष्य) के आधार पर सफियासराय थाना पुलिस ने पूर्णिया में छापेमारी कर नीरज कुमार यादव को हिरासत में लेकर कर मुंगेर ले आई है. लेकिन मुंगेर की लापता लड़की की बरामदगी नहीं हो पाई है. हद तो यह है कि पुलिसिया पूछताछ में भी लड़का ने लापता लड़की के बारे कुछ नहीं बताया. जिसके बाद लड़की के परिजन अनहोनी की आशंका से दहशत में है.

बताया जाता है कि सफियासराय थाना क्षेत्र के आदमपुर निवासी स्व संजीत कुमार शर्मा की पत्नी किरण देवी ने 21 जनवरी को थाना में आवेदन देकर अपनी 25 वर्षीय बेटी स्नेहा कुमारी के लापता होने की लिखित शिकायत की. जिसमें उसने कहा है कि उसकी बेटी भागलपुर में जीएनएम की ट्रैनिंग के कह कर भागलपुर के लिए 17 जनवरी को निकली. 18 जनवरी को बेटी ने उससे बात किया. जिसके बाद से उसका मोबाइल स्वीच ऑफ आने लगा. खोजबीन के दौरान लड़की की सहेली से पता चला कि पूर्णिया जिले के बरहरा कोठी थाना क्षेत्र के बरहरा कोठी निवासी नीरज कुमार यादव से उसकी बेटी प्यार करती है. परिवार वालों ने उसका मोबाइल नंबर लेकर जब लड़का से बात किया तो उसने कहा कि लड़की से उसका कोई मतलब नहीं रहा. जब ढूढ़ने में मदद मांगी तो उसने इंकार कर दिया. पुलिस ने जब नीरज के मोबाइल नंबर का सीडीआर निकाला तो 17 जनवरी से लेकर अब तक 198 बार लड़की के नंबर पर बात करने का पता चला. जबकि 17 जनवरी से 20 जनवरी तक दोनों का मोबाइल लोकेशन एक साथ था. जिसके आधार पर शनिवार की रात सफियासराय पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. लेकिन लड़की की बरामदगी नहीं हो पाई. पूछताछ में भी लड़के ने साफ इंकार कर दिया कि उसके साथ लड़की थी.

कहते है एसडीपीओ सदर

एसडीपीओ सदर अभिषेक आनंद ने बताया कि टेक्निकल एविडेंस (तकनीकी साक्ष्य) के आधार पर पूर्णिया से नीरज कुमार यादव को हिरासत में लेकर मुंगेर लाया गया है. लेकिन अब तक लड़की की बरामदगी नहीं हुई है. पुलिस नीरज से लगातार पूछताछ कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel