[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका रास्ता विवाद को लेकर थाने में की शिकायत, कार्रवाई की मांग

रास्ता विवाद को लेकर थाने में की शिकायत, कार्रवाई की मांग

0
रास्ता विवाद को लेकर थाने में की शिकायत, कार्रवाई की मांग

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में घर तक जाने वाले रास्ते पर कब्जे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. पीड़ित रामविलास सिंह और कैलाश प्रसाद ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ दबंगों द्वारा उनके घर जाने वाले रास्ते पर जबरन कब्जा किया जा रहा है. इतना ही नहीं, नल-जल योजना के तहत बिछाई जा रही सप्लाई पाइपलाइन को भी बिछाने नहीं दे रहा है. पीड़ितों के अनुसार, जब उन्होंने रास्ते पर कब्जा करने का विरोध किया तो गांव के ही रिंकू सिंह और उनके पिता कैलाश सिंह ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गये. पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उक्त जमीन को अपनी निजी बताते हुए रास्ता बंद करने और कब्जा करने की कोशिश शुरू कर दी. इससे परिवारों को आने जाने में भारी परेशानी हो रही है और सरकारी योजना का कार्य भी प्रभावित हो रहा है. घटना के बाद रामविलास सिंह और कैलाश प्रसाद ने थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने प्रशासन से रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने और नल-जल योजना का काम सुचारु रूप से शुरू कराने की अपील की है. वहीं आरोपित रिंकू सिंह और उनके पिता कैलाश सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि विवादित जमीन उनकी निजी है और उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है. थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel