[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर सार्जेंट को तकनीकी ज्ञान और शिष्टाचार का पढ़ाया जा रहा पाठ

सार्जेंट को तकनीकी ज्ञान और शिष्टाचार का पढ़ाया जा रहा पाठ

0
सार्जेंट को तकनीकी ज्ञान और शिष्टाचार का पढ़ाया जा रहा पाठ

डीआइजी कार्यालय में मुंगेर रेंज के चार जिलों के 26 सार्जेंट के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू मुंगेर. डीआइजी कार्यालय के सभागार में शुक्रवार से मुंगेर रेंज के प्रारक्ष अवर निरीक्षक (सार्जेंट) का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ. इसमें मुंगेर रेंज के सभी चारों जिलों के 26 सार्जेंट भाग ले रहे हैं. जिन्हें पालीवार पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न विषयों के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी. खासकर तकनीकी ज्ञान और शिष्टाचार का उन्हें पाठ पढ़ाया गया. डीआइजी राकेश कुमार ने प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन किया. मौके पर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, साइबर डीएसपी राकेश रंजन सहित अन्य मौजूद थे. पालीवार कुल सात विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया. साइबर डीएसपी ने जहां सार्जेंटों को आवासन और स्पोर्ट्स विषय पर जानकारी दी. वहीं एमवीआइ मो जमीर आलम ने यातायात प्रबंधन को लेकर विभिन्न तकनीकी जानकारी उपलब्ध करायी. जबकि पुलिस लाइन मैनेजमेंट में लाइन डीएसपी कार्यालय के कार्य कैसे संपादन करना है, वहां के दस्तावेजों को कैसे सुरक्षित रखना है, रिकार्ड का संधारण कैसे होगा, जीपी शाखा का क्या कार्य होता है, उसके बारे में इनको समझाया गया. सरकारी संपत्ति का हिसाब-किताब रखना, क्रय करना और उसका रिकार्ड संधारण कैसे करना है, इसके बारे में जानकारी दी गयी. शस्त्र शाखा व सामान्य पुलिस विषय पर इनको आचारण और शिष्टाचार के बारे में बताया गया. जीपी, एमटी शाखा और लेखा प्रबंधन के बारे में भी जानकारी दी गयी. पुलिस कर्मियों के क्लेम का निष्पादन कैसे करना है, इसके बारे में जानकारी दी गयी. डीआइजी ने बताया कि तकनीकी ज्ञान और अनुशासन व प्रबंधन विषय पर इनको प्रशिक्षण दिया जा रहा है. ताकि इनके कार्यक्षमता में वृद्धि किया जा सके. उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रशिक्षण उपरांत इनके लिए एक परीक्षा भी आयोजित किया जायेगा. ताकि प्रशिक्षण में इन्होंने क्या सीखा है. परीक्षा के अंक पत्र को सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक को भेजा जायेगा. जिसके आधार पर पुलिस लाइन के शाखाओं में इनकी प्रतिनियुक्ति की जायेगी. प्रशिक्षण में मुंगेर से 7, जमुई से 9, लखीसराय से 6 और शेखपुरा से 4 सार्जेंट भाग ले रहे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel