[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय एचआईवी एड्स एवं सामाजिक सुरक्षा विषय पर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

एचआईवी एड्स एवं सामाजिक सुरक्षा विषय पर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

0
एचआईवी एड्स एवं सामाजिक सुरक्षा विषय पर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

एचआईवी पीड़ित के लिए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाने का निर्णय

लखीसराय. सिविल सर्जन डॉ जयप्रकाश सिंह के अध्यक्षता सदर अस्पताल के सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई ने एचआईवी एड्स एवं सामाजिक सुरक्षा विषय पर जिला स्तरीय समन्वय एवं समीक्षा बैठक किया. जिसमें स्वास्थ्य सेवा की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए बताया गया कि जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थान में एचआईवी जांच की सुविधा उपलब्ध है. सदर अस्पताल के साथ बड़हिया और हलसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच एवं पुष्टि की प्रक्रिया नियमित रूप से संचालित हो रही है. संक्रमित व्यक्ति को एआरटी सेंटर के माध्यम से निशुल्क एंटी-रेट्रोवायरल दवा उपलब्ध कराया जा रहा है. जरूरत पड़ने पर पीड़ित को ब्लड बैंक से निशुल्क ब्लड की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराया जा रहा है. सीएस ने निर्देश दिया कि एचआईवी संक्रमित व्यक्तिय एवं उनके प्रभावित परिवार को सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजना से शत-प्रतिशत लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाय. इस दौरान विशेष रूप से परवरिश योजना बिहार और बिहार शताब्दी एड्स पीड़ित कल्याण योजना का लाभ पात्र परिवार तक पहुंचाने पर बल दिया गया. इसके लिए श्रम संसाधन, ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, बैंकिंग, आईसीडीएस एवं शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर रोजगार, पोषण, वित्तीय समावेशन और शिक्षा से जोड़ने की रणनीति तय की गयी. जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने राष्ट्रीय लक्ष्य 95:95:99 की प्राप्ति को प्राथमिकता बताते हुए संक्रमित की पहचान, उपचार से जोड़ने और वायरल सप्रेशन सुनिश्चित करने के लिए नियमित स्क्रीनिंग, एसओसीएच पोर्टल पर शत-प्रतिशत रिपोर्टिंग एवं प्रवासी श्रमिक के लिए विशेष जांच अभियान चलाने का निर्णय साझा किया. एचआईवी एड्स अधिनियम-2017 के प्रभावी क्रियान्वयन, संक्रमित व्यक्तियों की गोपनीयता की सुरक्षा एवं शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की चर्चा हुई. अंत में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विभाग से समय-समय पर शिविर आयोजित करने के लिए आग्रह करने का निर्णय लिया गया. मौके पर डीएस डॉ राकेश कुमार, डीपीएम सुधांशु नारायण लाल, मंडल कारा के चिकित्सक डॉ राहुल कुमार, एचआईवी डीपीएम अरविंद कुमार राय, मनोरंजन कुमार दिनेश कुमार, रूबी कुमारी, अखिलेश प्रसाद एवं पंकज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

—————————————————————————————————-

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel