हवेली खड़गपुर/ तारापुर/ संग्रामपुर.
जिला अग्निशमन पदाधिकारी, मुंगेर के निर्देश पर होटल, सरकारी व निजी अस्पतालों व रेस्टोरेंटों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था व फायर ऑडिट अभियान जारी है. सोमवार को विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की गयी, जहां संतोषजनक स्थिति नहीं पाया गया. ऐसे में दूसरी नोटिस जारी होने पर प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है.