[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर श्रावणी मेला : बनेंगी पांच टेंट सिटी, सुरक्षा व सुविधाओं की होगी मजबूत व्यवस्था

श्रावणी मेला : बनेंगी पांच टेंट सिटी, सुरक्षा व सुविधाओं की होगी मजबूत व्यवस्था

0
श्रावणी मेला : बनेंगी पांच टेंट सिटी, सुरक्षा व सुविधाओं की होगी मजबूत व्यवस्था

प्रभारी मंत्री ने श्रावणी मेला को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा, कांवरियों को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश मुंगेर श्रावणी मेला को लेकर सोमवार को मुंगेर संग्रहालय सभागार में बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री सह मुंगेर जिला के प्रभारी मंत्री संजय कुमार ने विशेष बैठक की. बैठक में श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विभिन्न विभागों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की ओर आवश्यक दिशा निर्देश दिये. प्रभारी मंत्री ने कहा कि श्रावणी मेला बिहार की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान का महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी है कि कांवरियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी निखिल धनराज ने बताया कि एक माह पूर्व ही जिले के 26 किलोमीटर लंबे कांवरिया पथ का निरीक्षण कर सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग द्वारा तीन की जगह पांच टेंट सिटी बनाई जायगी. मुख्यमंत्री स्तर से भी मेले को भव्य एवं सुविधायुक्त बनाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं, जिसके तहत तैयारियों को तेज कर दिया गया है.

श्रीकृष्ण सेतु पर संभावित ट्रैफिक दबाव पर हुई चर्चा

बैठक में श्रीकृष्ण सेतु पर संभावित ट्रैफिक दबाव को लेकर भी चर्चा हुई. जिलाधिकारी ने बताया कि विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के कारण इस बार श्रीकृष्ण सेतु पर वाहनों का दबाव बढ़ सकता है. इसे देखते हुए जाम की समस्या से निपटने के लिए मुंगेर, बेगूसराय और खगड़िया जिला प्रशासन संयुक्त रणनीति बनाएंगे. प्रभारी मंत्री ने कांवरिया पथ पर पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा, अस्थायी शौचालय, साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और कंट्रोल रूम की व्यवस्था समय पर पूरी करने का निर्देश दिया. साथ ही मेला क्षेत्र में मेडिकल कैंप, एंबुलेंस, चिकित्सक और पारा मेडिकल कर्मियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरे कांवरिया पथ पर विशेष पीए सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे जरूरी सूचनाएं लगातार प्रसारित की जा सकेंगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel