– एनएच-333बी और एनएच-31 पर हाईवा की टक्कर ने रोकी गति, रात भर जाम से परेशान रहे लोग
– एनएच-333बी और स 80 पर फंसे सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन, यात्रियों की बढ़ी परेशानीमुंगेर
मुंगेर गंगा पुल से बरियारपुर तक लगा महाजाम ने सोमवार को मुंगेर की रफ्तार को रोक दिया. स्थिति ऐसी रही कि रविवार की रात करीब 12 बजे से ही वाहनों की लंबी कतारें एनएच- 333बी पर लगनी शुरू हो गईं और सुबह होते-होते सड़क पर कई किलोमीटर तक छोटे-बड़े वाहन फंस गए. इसका असर एनएच- 80 तक पहुंच गया. जाम में ट्रक, बस, कार, एंबुलेंस तथा मालवाहक वाहन घंटों रेंगते नजर आए. जिससे आम लोग एवं भारी वाहनों के चालक परेशान रहे.