[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर मुंगेर में श्रावणी मेले की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने कच्ची कांवरिया पथ का किया निरीक्षण

मुंगेर में श्रावणी मेले की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने कच्ची कांवरिया पथ का किया निरीक्षण

0
मुंगेर में श्रावणी मेले की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने कच्ची कांवरिया पथ का किया निरीक्षण
30 जुलाई से शुरू होने वाले मेले को लेकर मुंगेर जिलाधिकारी निखिल धनराज और पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बुधवार को कच्ची कांवरिया पथ का निरीक्षण किया

Shravani Mela 2026: मुंगेर के असरगंज से हिमांशु कुमार सिंह की रिपोर्ट — विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले मेले को लेकर मुंगेर जिलाधिकारी निखिल धनराज और पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बुधवार को कच्ची कांवरिया पथ का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने मुंगेर जिला सीमा से लेकर 26 किलोमीटर तक के मार्ग का जायजा लेते हुए कांवरियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए.

कांवरियों की सुविधा पर प्रशासन का फोकस

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने मुंगेर जिला सीमा प्रारंभ कमराय से शुरू होने वाले कांवरिया पथ पर विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया.

अधिकारियों ने सूचना केंद्र, चापाकल, झरना, शौचालय, सेल्फी प्वाइंट, अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र, पुलिस ओपी और सिटी टेंट के लिए चिन्हित स्थानों का निरीक्षण किया.

प्रशासन का कहना है कि इस बार कांवरियों को पहले से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है ताकि लाखों श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो.

रोड क्रॉसिंग को लेकर होगी विशेष व्यवस्था

निरीक्षण के दौरान शाकुंड मोड़ स्थित कच्ची कांवरिया पथ के समीप सड़क पार करने की समस्या पर भी चर्चा हुई.

श्रावणी मेले के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही के कारण कांवरियों को सड़क पार करने में कठिनाई होती है. इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार रोड क्रॉसिंग पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवरियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए.

स्वास्थ्य और सुरक्षा पर रहेगा विशेष ध्यान

श्रावणी मेले के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे. साथ ही पुलिस ओपी और सुरक्षा कैंप भी बनाए जाएंगे ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके.

प्रशासन ने साफ किया है कि इस बार सुरक्षा, साफ-सफाई और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विशेष मॉनिटरिंग की जाएगी.

लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की तैयारी

हर वर्ष श्रावणी मेले में देशभर से लाखों कांवरिये बाबा भोलेनाथ को जल अर्पित करने पहुंचते हैं. ऐसे में प्रशासन अभी से तैयारी में जुट गया है.

अधिकारियों का कहना है कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता होगी.

Also Read: सीएम सम्राट चौधरी ने स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के लिए अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, 211 प्रखंडों में जुलाई से डिग्री कॉलेज शुरू करने का भी ऐलान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel