[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports MI के हाथ में 3 टीमों की किस्मत, RR की बढ़ी टेंशन; समझिए प्लेऑफ का समीकरण 

MI के हाथ में 3 टीमों की किस्मत, RR की बढ़ी टेंशन; समझिए प्लेऑफ का समीकरण 

0
MI के हाथ में 3 टीमों की किस्मत, RR की बढ़ी टेंशन; समझिए प्लेऑफ का समीकरण 
रहाणे पांड्या की तरफ हाथ बढ़ाते हुए

Playoff scenarios: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुँचने के लिए अब सिर्फ चौथा स्थान खाली है, जिसके लिए 5 टीमों के बीच कड़ी टक्कर है. 3 टीमें पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं. लीग स्टेज में अब सिर्फ 6 मैच बचे हैं. गणित ऐसा उलझा है कि राजस्थान रॉयल्स को छोड़कर बाकी सभी टीमें इस बात पर टिकी हैं कि दूसरी टीमों के मैचों का नतीजा क्या आता है. वहीं, दिलचस्प बात यह है कि सभी टीमों की उम्मीदें अब मुंबई इंडियंस पर टिकी हैं. मुंबई इंडियंस खुद तो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन वह दूसरे टीमों को हारकर बाकी टीमों का खेल बना या बिगाड़ सकती है.

राजस्थान रॉयल्स दूसरी टीमों पर निर्भर नहीं

राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में जाने के लिए बस अपना आखिरी मैच जीतना है। अगर वे जीतते हैं, तो 16 अंकों के साथ सीधे क्वालीफाई कर लेंगे और उन्हें किसी दूसरी टीम के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा। लेकिन, अगर वे हार जाते हैं (14 अंकों पर अटक जाते हैं), तो उन्हें प्लेऑफ में जाने के लिए दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।

राजस्थान की हार से इन 2 टीमों को फायदा

पंजाब और कोलकाता को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए खुद तो 15 अंकों तक पहुंचना ही होगा. इसके साथ ही दुआ करनी होगी कि मुंबई इंडियंस अपने मैच में राजस्थान रॉयल्स को हरा दे. अगर ऐसा हुआ, तो बेहतर नेट रन रेट वाली टीम प्लेऑफ में जगह बना पाएगी.

चेन्नई प्लेऑफ में कैसे पहुंच सकती है

CSK को प्लेऑफ में जाने के लिए खुद तो गुजरात के खिलाफ बहुत बड़ी जीत दर्ज करनी ही होगी, ताकि रन रेट सुधर सके. इसके साथ ही दुआ करनी होगी कि कोलकाता कम से कम 1 मैच हार जाए और पंजाब व राजस्थान की टीमें भी अपने-अपने आखिरी मैच हार जाएं.

चमत्कार के भरोसे DC

दिल्ली को प्लेऑफ में जाने के लिए खुद KKR को बहुत बड़े अंतर से हराना होगा ताकि उनका माइनस में चल रहा रन रेट राजस्थान से बेहतर हो सके. साथ ही, दिल्ली को दुआ करनी होगी कि पंजाब, चेन्नई और राजस्थान की टीमें अपने-अपने आखिरी मैच हार जाएं.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel