[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर होली को लेकर शरारती तत्वों की पहचान कर पुलिस कर रही कार्रवाई

होली को लेकर शरारती तत्वों की पहचान कर पुलिस कर रही कार्रवाई

0
होली को लेकर शरारती तत्वों की पहचान कर पुलिस कर रही  कार्रवाई

जमालपुर. होली, रामनवमी और ईद को लेकर जमालपुर पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है. इस सिलसिले में शरारती तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है. जमालपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि इसके लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126 के तहत कार्रवाई जारी है. जिसके लिए विधि व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों की पहचान कर ली गयी है. ऐसे तत्वों में आर्म्स एक्ट के आरोपित, लूटपाट, शराब कारोबारी सहित वांछितों को चिह्नित किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने अबतक लगभग 92 चिह्नित संदिग्ध को नोटिस जारी किया है. उल्लेखनीय है कि बीते विधानसभा चुनाव के दौरान 200 चिह्नित असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गयी थी, जबकि लगभग एक दर्जन बदमाशों के विरुद्ध सीसीए लगाया गया था. दूसरी तरफ ईस्ट कॉलोनी थाना द्वारा भी अबतक लगभग पांच दर्जन लोगों को 126 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई के लिए नोटिस किया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel