[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style सिर्फ 7 दिनों में पाएं ग्लोइंग और स्मूद स्किन, घर पर अपनाएं ये आसान उपाय और देखें कमाल!

सिर्फ 7 दिनों में पाएं ग्लोइंग और स्मूद स्किन, घर पर अपनाएं ये आसान उपाय और देखें कमाल!

0
सिर्फ 7 दिनों में पाएं ग्लोइंग और स्मूद स्किन, घर पर अपनाएं ये आसान उपाय और देखें कमाल!
7 दिनों में बेहतर स्किन कैसे पाएं AI image

Beauty Tips: हम सभी की यह चाहत होती है कि हमारी स्किन हमेशा ही खूबसूरत, हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहे. लेकिन, धूल-मिट्टी, पॉल्यूशन और गलत डाइट की वजह से स्किन का टेक्सचर देखते ही देखते खराब होने लग जाता है. कई बार तो आपका चेहरा बेजान और अनइवन दिखने लगता है. जब स्किन का टेक्सचर खराब होने लगता है तो हम सबसे पहले महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद तो हो सकता है लेकिन इसमें काफी ज्यादा समय और पैसे बर्बाद हो जाते हैं. आपके समय और पैसों की बर्बादी न हो इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप आपकी स्किन को सिर्फ 7 दिनों में ग्लोइंग और खूबसूरत बना सकते हैं. चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.

स्किन की सही सफाई सबसे जरूरी

अगर आप एक अच्छी और खूबसूरत बनाये रखने के लिए यह सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है कि आप सही तरीके से उसकी सफाई करें. दिन में कम से कम दो बार एक माइल्ड फेस वॉश से अपने चेहरे को धोएं. जब आप ऐसा करते हैं तो स्किन में जमी गंदगी, ऑयल और डेड स्किन सेल्स हट जाते हैं. आपको इस बात का खास ख्याल रखना है कि आप रात को सोने से पहले चेहरे को फेस वॉश से जरूर धोएं. आपकी यह छोटी सी आदत स्किन टेक्सचर को बेहतर बनाने में सबसे ज्यादा मदद करती है.

यह भी पढ़ें: पार्लर जाने की जरूरत नहीं, सुबह खाली पेट खाएं ये 3 चीजें और बिना मेकअप पाएं ग्लोइंग चेहरा

हफ्ते में 2 से 3 बार करें नेचुरल स्क्रब

अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें स्किन पर जमी डेड सेल्स की वजह से भी चेहरा डल और रफ दिखाई देने लगता है. इन डेड सेल्स से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है स्क्रब का इस्तेमाल करना. घर पर स्क्रब तैयार करने के लिए आपको एक छोटा चम्मच बेसन में थोड़ा सा दही या फिर गुलाब जल मिला देना है. जब एक स्मूद लेकिन गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाए तो आपके चेहरे पर इसे लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें. यह छोटा सा उपाय आपके स्किन के पोर्स को साफ करता है और साथ ही उसे सॉफ्ट भी बनाता है. आपको हफ्ते में दो से तीन बार इस स्क्रब का इस्तेमाल करना है.

चेहरे को दें नेचुरल न्यूट्रिशन

अगर आप अपनी स्किन को हेल्दी और खूबसूरत रखना चाहते हैं तो उसे सिर्फ बाहर से नहीं, अंदर से भी न्यूट्रिशन मिलना जरूरी है. अपनी स्किन पर कच्चे दूध, शहद या फिर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें और करीबन 10 मिनट रखने के बाद चेहरे को धो लें. जब आप इनका इस्तेमाल स्किन पर करते हैं तो वह सिर्फ हाइड्रेटेड नहीं रहती, ऐसा करने से आपकी स्किन का टेक्सचर भी स्मूद हो जाता है.

यह भी पढ़ें: Face Care Tips: क्या आप भी बार-बार छूते रहते हैं अपना चेहरा? स्किन को हो सकते हैं ये बड़े नुकसान

डाइट का रखें खास ध्यान

स्किन को खूबसूरत और हेल्दी रखने के लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप एक सही डाइट लें. कोशिश करें कि हर दिन कम से कम 7 से 8 ग्लास पानी जरूर पीएं. इसके अलावा अपने डाइट में फलों, सलाद और हरी सब्जियों को शामिल करना भी न भूलें. इस तरह की चीजें आपके शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकलने में मदद करती हैं, जिससे आपकी स्किन ग्लोइंग बनती है. आपको ऑयली और जंक फूड से भी दूरी बनाकर रखना है.

धूप से स्किन की सुरक्षा भी है जरूरी

आपकी स्किन इसलिए भी जल्दी खराब हो जाती है क्योंकि आप धूप में उसका सही तरीके से ख्याल नहीं रखते हैं. अगर आप अपनी स्किन के टेक्सचर को बेहतर बनाना चाहते हैं तो धूप में निकलने से पहले या तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें या फिर दुपट्टे से चेहरे को ढक लें. यह छोटा सा उपाय आपकी स्किन को टैन और डैमेज होने से बचाता है.

यह भी पढ़ें: नहाते समय की ये 4 गलतियां खराब कर रही हैं आपकी स्किन, आप भी जान लें

Previous article होली को लेकर शरारती तत्वों की पहचान कर पुलिस कर रही कार्रवाई
Next article भूल चुके हैं पुराना पीएफ? EPFO के नए सिस्टम से अब घर बैठे वापस मिलेगा आपका पैसा
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel