[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर 20 जून से होगी पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी

20 जून से होगी पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी

0
20 जून से होगी पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी

प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2022-24 पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा 20 जून से ली जायेगी. इसकी तैयारी विश्वविद्यालय द्वारा पूरी कर ली गयी है. वहीं परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड भी विश्वविद्यालय द्वारा सभी पीजी विभागों व पीजी सेंटरों को उपलब्ध करा दिया गया है. जिसे 19 जून तक विद्यार्थियों के बीच वितरित किये जाने का निर्देश दिया गया है. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा 20 से 22 जून के बीच ली जायेगी. इसके लिये कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जहां प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा होगी. जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 से शाम 5 बजे तक होगी. उन्होंने बताया कि पीजी सेमेस्टर-4 परीक्षा के लिये विश्वविद्यालय द्वारा एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. जिसे सभी पीजी विभाग व पीजी सेंटरों को उपलब्ध करा दिया गया है. वहीं सभी पीजी विभागों व पीजी सेंटरों को 19 जून तक विद्यार्थियों के बीच एडमिट कार्ड वितरित किये जाने का निर्देश दिया गया है. वहीं परीक्षा को लेकर बनाये गये सभी केंद्रों के केंद्राधीक्षकों को सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel