[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर पीजी सेमेस्टर-3 के छठे दिन की परीक्षा आज

पीजी सेमेस्टर-3 के छठे दिन की परीक्षा आज

0
पीजी सेमेस्टर-3 के छठे दिन की परीक्षा आज

मुंगेर – एमयू ने अपने सत्र 2024-27 पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा 15 जनवरी से चार केंद्रों पर आरंभ की है. जिसके छठे दिन की परीक्षा गुरूवार को दो पालियों में ली जायेगी. इसमें जहां प्रथम पाली में ग्रुप-सी में शामिल विषय इतिहास, भूगोल, संस्कृत, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान के सीसी-12 की परीक्षा होगी. वही दूसरी पाली में ग्रुप-डी में शामिल विषय हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, दर्शनशास्त्र, बांग्ला, संगीत, समाजिक शास्त्र के पेपर सीसी-12 की परीक्षा ली जायेगी.

स्नातक सेमेस्टर-1 के ग्रुप-सी व डी के पेपर-12 की परीक्षा आज

मुंगेर – एमयू ने अपने सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 की परीक्षा 17 जनवरी से 27 केंद्रों पर आरंभ की है. जिसके चौथे दिन की परीक्षा गुरूवार को दो पालियों में होगी. जिसमें प्रथम पाली में एमआईसी के ग्रुप-ए में शामिल विषय प्राणी विज्ञान, रसायनशास्त्र, गणित, भौतिकी, जंतु विज्ञान, एचआरएम, ग्रामीण अर्थशास्त्र,अर्थशास्त्र तथा भूगोल विषय की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में एमआईसी के ग्रुप-बी में शामिल विषय एआईएच, बांग्ला, अंग्रेजी, हिंदी, गृह विज्ञान, दर्शनशास्त्र, गांधी विचार विषय की परीक्षा ली जायेगी.

पीजी सेमेस्टर-1 में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज

मुंगेर – एमयू ने अपने सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये 20 जनवरी से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ कर दी है. जिसमें विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन के लिये 22 जनवरी तक का समय दिया गया है. जो गुरूवार को समाप्त हो जायेगी.

बता दें कि एमयू द्वारा उक्त सत्र में नामांकन को लेकर जारी तीन मैरिट लिस्ट के लिये रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्व में नामांकन प्रक्रिया के दौरान ही पूर्ण कर ली थी. जबकि चौथे और पांचवे मैरिट लिस्ट के नामांकित विद्यार्थी सहित पूर्व में नामांकित वैसे विद्यार्थी, जो किसी कारणवश रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाये थे. वैसे विद्यार्थियों के लिये मंगलवार 20 जनवरी से दोबारा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. जिसमें ऐसे विद्यार्थियों को अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापन कराते हुये रजिस्ट्रेशन का समय दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel