[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया ””विकसित और आत्मनिर्भर बिहार”” का संकल्प आधारित उद्योग विभाग की योजना के तहत जिला में मासिक रूप से आयोजित होगा उद्यमी समन्वय संवाद

””विकसित और आत्मनिर्भर बिहार”” का संकल्प आधारित उद्योग विभाग की योजना के तहत जिला में मासिक रूप से आयोजित होगा उद्यमी समन्वय संवाद

0
””विकसित और आत्मनिर्भर बिहार”” का संकल्प आधारित उद्योग विभाग की योजना के तहत जिला में मासिक रूप से आयोजित होगा उद्यमी समन्वय संवाद

बेतिया. ‘विकसित और आत्मनिर्भर बिहार’के संकल्प को धरातल पर उतारने तथा उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को गति देने के उद्देश्य से अब जिला में प्रत्येक माह उद्यमी समन्वय संवाद का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम जिलाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित होगा, जिसमें जिलेभर के सूक्ष्म, लघु, मध्यम और बड़े उद्यमियों को भी आमंत्रित किया जाएगा. विभागीय निर्देश के आलोक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रोहित राज ने इस संबंध में संचिका के माध्यम से जिलाधिकारी से तिथि निर्धारण का अनुरोध किया है. प्रस्तावित संवाद में उद्यमियों को न केवल अपनी समस्याएं रखने का अवसर मिलेगा, बल्कि वे अपने अनुभवों के आधार पर सुझाव भी दे सकेंगे, ताकि औद्योगिक वातावरण को और अधिक अनुकूल बनाया जा सके.बताया गया है कि इस समन्वय संवाद के माध्यम से उद्यमियों को सरकार की विभिन्न औद्योगिक योजनाओं,अनुदान, सब्सिडी, ऋण सुविधा, भूमि आवंटन, बिजली-पानी, श्रम एवं अन्य विभागीय प्रक्रियाओं से जुड़ी जानकारी एक ही मंच पर मिलेगी.साथ ही, उद्यमियों की जमीनी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी के द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे. संबंधित प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला उद्योग के महाप्रबंधक रोहित राज ने बताया कि उद्योग विभाग का मानना है कि इस नियमित संवाद से प्रशासन और उद्यमियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा, जिससे नए उद्योगों की स्थापना, निवेश को प्रोत्साहन और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा. यह पहल जिले के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बिहार के लक्ष्य को साकार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. इसके लिए संचिका के माध्यम से जिलाधिकारी महोदय से तिथि निर्धारित करने का अनुरोध किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel