[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर मुंगेर के डंगरी नदी किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

मुंगेर के डंगरी नदी किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

0
मुंगेर के डंगरी नदी किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस, रोते-बिलखते परिवार जन

हवेली खड़गपुर मुंगेर से रतन झा की रिपोर्ट.

Munger News: हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के कच्ची मोड़ स्थित डंगरी नदी के समीप शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. मृतक की पहचान तारापुर थाना क्षेत्र के लौना निवासी 24 वर्षीय अजीत कुमार दास के रूप में हुई है.

ससुराल जाने निकला था युवक, सुबह मिली लाश

जानकारी के अनुसार अजीत कुमार दास का ससुराल धपरा गांव में था. परिजनों ने बताया कि घरेलू कलह के बाद वह घर से निकला था और ससुराल जाने की बात कही थी. लेकिन शुक्रवार सुबह उसका शव डंगरी नदी के पास सुनसान इलाके में नीम के पेड़ से गमछे के फंदे में लटका मिला. सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी.

पुलिस और एफएसएल टीम जुटी जांच में

घटना की सूचना मिलते ही हवेली खड़गपुर के एसडीपीओ अनिल कुमार, थानाध्यक्ष राजेश कुमार समेत पुलिस टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एफएसएल टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर आत्महत्या और अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है.

दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक अजीत कुमार दास टाइल्स मजदूर के रूप में काम करता था. उसकी दो छोटी बेटियां हैं. बड़ी बेटी संध्या कुमारी की उम्र एक वर्ष है, जबकि छोटी बेटी अंशिका कुमारी अभी महज छह माह की है. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है. पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.

Also Read: बिहार के लाल ने बनाया ऐसा प्लेटफॉर्म, जहां दिग्गज क्रिकेटर शेयर कर रहे हैं अपनी अनसुनी कहानियां, जानिए इसके बारे में

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel