[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया ग्रामीण रक्षादल ट्रेनिंग सेंटर में युवाओं को मिल रहा विशेष प्रशिक्षण

ग्रामीण रक्षादल ट्रेनिंग सेंटर में युवाओं को मिल रहा विशेष प्रशिक्षण

0
ग्रामीण रक्षादल ट्रेनिंग सेंटर में युवाओं को मिल रहा विशेष प्रशिक्षण

Gaya News: गया जिले के टेकारी प्रखंड अंतर्गत पंचानपुर स्थित रामेश्वर बगीचा में संचालित ग्रामीण रक्षादल ट्रेनिंग सेंटर युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यहां ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों को सुरक्षा, अनुशासन और शारीरिक दक्षता का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

ट्रेनिंग सेंटर के प्रशिक्षक कप्तान एक्स आर्मी एडीआई हरेंद्र कुमार सेना की तर्ज पर युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं. प्रशिक्षण के दौरान परेड, दौड़, शारीरिक व्यायाम, मार्च पास्ट और आपदा प्रबंधन की जानकारी दी जा रही है. इसके साथ ही प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार और आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए जा रहे हैं.

युवाओं में बढ़ रहा आत्मविश्वास

प्रशिक्षण में शामिल युवा पूरे उत्साह के साथ नियमित अभ्यास कर रहे हैं. सुबह और शाम चलने वाले इस प्रशिक्षण से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और देश सेवा की भावना विकसित हो रही है. प्रशिक्षक हरेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत केवल सही दिशा और मार्गदर्शन की है.

नशामुक्ति और सामाजिक सेवा का संदेश

प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को नशामुक्ति, सामाजिक जागरूकता और समाज सेवा के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है. प्रशिक्षक ने कहा कि युवा अगर अनुशासन और मेहनत को अपने जीवन का हिस्सा बना लें तो वे हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं.

स्थानीय लोगों ने की पहल की सराहना

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण केंद्र गांव के युवाओं को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं. इससे युवाओं में रोजगार, सुरक्षा सेवाओं और सेना में भर्ती को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

Also Read: दाउदनगर की आजीविका दीदियों का नगर पर्षद के खिलाफ मोर्चा; मानदेय नहीं, काम बंद, अब आंदोलन की राह

Previous article मुंगेर के डंगरी नदी किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
Next article शादी के 23 दिन बाद सड़क हादसे में युवक की मौत
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel