[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर ‘या अली-या हुसैन’ के नारों के बीच निकला जुलूस, हवेली खड़गपुर में युवाओं ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

‘या अली-या हुसैन’ के नारों के बीच निकला जुलूस, हवेली खड़गपुर में युवाओं ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

0
‘या अली-या हुसैन’ के नारों के बीच निकला जुलूस, हवेली खड़गपुर में युवाओं ने दिखाये हैरतअंगेज करतब
हवेली खड‍्गपुर में पारंपरिक कला का प्रदर्शन करते युवक.

हवेली खड़गपुर, मुंगेर से रतन कुमार झा की रिपोर्ट

Muharram 2026: मोहर्रम की दसवीं पर शनिवार की सुबह हवेली खड़गपुर प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में यौम-ए-आशूरा का जुलूस श्रद्धा और अकीदत के साथ निकाला गया. हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकले इस मातमी जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया.

सुबह छह बजे से शुरू हुआ जुलूस

सुबह छह बजे से ही नगर के रौशन नगर, हयात नगर, शेखटोला, मोमिन टोला, मंसूर नगर, छोटी मस्जिद विषहरी स्थान सहित खाजेचक, तिलवरिया, बौखरा और गौरा गांव से अखाड़ों के साथ जुलूस निकलना शुरू हो गया. पूर्व निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए जुलूस करबला और इमामबाड़ा तक पहुंचा.

अखाड़ों में युवाओं ने किया पारंपरिक कला का प्रदर्शन

जुलूस में शामिल युवाओं ने पारंपरिक अखाड़ों के माध्यम से शारीरिक कौशल और हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया. तलवार, लाठी और अन्य पारंपरिक कलाओं के प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया.अखाड़ों के करतब देखने के लिए सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे.

Also Read: बिहार में 90 CO का एक साथ तबादला, बिना ट्रांजिट लीव तुरंत ज्वाइन करने का आदेश, यहां देखें पूरी लिस्ट

Muharram 2026: इमामबाड़ा पहुंचकर लोगों ने की इबादत

या अली, या हुसैन आदि के नारों से पुरानी चौक, मानिक चौक, एकता पार्क, मुख्य बाजार, आंबेडकर चौक, हाट और अनुमंडल रोड का इलाका गूंजता रहा.इमामबाड़ा पहुंचकर लोगों ने इबादत की और इसके बाद जुलूस वापस अपने-अपने मोहल्लों की ओर लौट गया.

महिलाओं और बच्चों में भी दिखा उत्साह

जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बच्चे भी शामिल हुए. विशेष रूप से बच्चों और युवाओं में अखाड़ों के प्रदर्शन को लेकर काफी उत्साह देखा गया. कई स्थानों पर लोगों ने जुलूस का स्वागत भी किया.

शाम में निकलेगा विशेष ताजिया जुलूस

शनिवार की देर शाम मोहर्रम की दसवीं के अवसर पर विशेष ताजियों के साथ विभिन्न मोहल्लों से एक और जुलूस एवं अखाड़ा निकाले जाने की तैयारी की गई है. इसे लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन रहा अलर्ट

मोहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और अलर्ट मोड में रहा. संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी.थानाध्यक्ष नीरज कुमार और इंस्पेक्टर अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ लगातार जुलूस की निगरानी करते रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे.

ये भी पढ़े : पांच बच्चियों की मौत के बाद मुंगेर सेवा मंच मैदान में, गंगा घाटों पर चलाया जागरूकता अभियान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel