[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style लाल किताब के अनुसार घर में रखें ये 5 चीजें, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

लाल किताब के अनुसार घर में रखें ये 5 चीजें, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

0
लाल किताब के अनुसार घर में रखें ये 5 चीजें, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
लाल किताब की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Lal Kitab Remedies for Money: भागदौड़ भरी इस जिंदगी में हर इंसान दिन-रात मेहनत करता है ताकि उसका परिवार खुश रह सके और घर में कभी धन-दौलत की कमी न हो. लेकिन कई बार बहुत मेहनत करने के बाद भी बरकत नहीं होती. पैसा आता तो है, पर पानी की तरह बह जाता है. लाल किताब (Lal Kitab) में इस समस्या के कई आसान और अचूक उपाय बताए गए हैं. 

लाल किताब के अनुसार, हमारे आस-पास मौजूद चीजों में एक खास ऊर्जा होती है. अगर हम सही चीजों को सही दिशा में अपने घर में रखें, तो सोई हुई किस्मत भी जाग जाती है. आइए जानते हैं कि लाल किताब के अनुसार घर में कौन सी चीजें (Lal Kitab Remedies for Money) रखने से बरकत आती है. 

चांदी का ठोस हाथी: तरक्की का रास्ता खोलेगा

लाल किताब में चांदी के ठोस हाथी (बिना छेद वाले) को बहुत चमत्कारी माना गया है. इसे घर की उत्तर या पूर्व दिशा में रखने से राहु और केतु के बुरे प्रभाव खत्म होते हैं. अगर आपके बिजनेस या नौकरी में लगातार अड़चनें आ रही हैं, तो छोटा सा चांदी का हाथी अपने घर या दुकान की तिजोरी में रखें. इससे पैसों की तंगी दूर होती है और तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं. 

मिट्टी का घड़ा या सुराही: धन की कमी होगी दूर

आजकल भले ही हर घर में फ्रिज आ गया है, लेकिन लाल किताब के अनुसार घर में मिट्टी का घड़ा या सुराही होना बेहद जरूरी है. इसमें हमेशा साफ पानी भरकर घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए. उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है. इस घड़े का पानी पीने से न सिर्फ स्वास्थ्य अच्छा रहता है, बल्कि घर में धन का प्रवाह (Lal Kitab Remedies for Money) भी बढ़ता है. ध्यान रखें कि घड़ा कभी खाली न रहे. 

तांबे का सिक्का या चौकोर टुकड़ा (Lal Kitab Remedies for Money)

अगर आपके बनते-बनते काम बिगड़ जाते हैं या घर के सदस्यों में आत्मविश्वास की कमी है, तो लाल किताब के अनुसार घर में तांबे का एक चौकोर टुकड़ा या बीच में छेद वाला तांबे का सिक्का जरूर रखें. इसे आप अपने लॉकर में रख सकते हैं या गले में भी पहन सकते हैं. तांबा सूर्य का कारक है, जो घर में मान-सम्मान, सुख और समृद्धि लेकर आता है. 

Lal Kitab
PC: AI Generated

शहद की शीशी: पारिवारिक कलह से मुक्ति

घर में बरकत तभी टिकती है जब वहां रहने वाले लोगों में प्यार हो. अगर आपके घर में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होते हैं, तो लाल किताब का यह उपाय बहुत कारगर है. घर के कोने या अलमारी में कांच की शीशी में शुद्ध शहद भरकर रख दें. शहद को मंगल ग्रह से जोड़कर देखा जाता है. इसे घर में रखने से कलह-कलेश दूर होता है, रिश्तों में मिठास आती है और फिजूलखर्ची पर लगाम लगती है. 

कछुआ: लंबी उम्र और आर्थिक मजबूती

सनातन परंपरा में कछुए को भगवान विष्णु के ‘कूर्म अवतार’ से जोड़ा जाता है. लाल किताब के अनुसार, पीतल, तांबे या चांदी का छोटा सा कछुआ खरीदकर उसे पानी से भरे कटोरे में डालकर घर के लिविंग रूम (Lal Kitab Remedies for Money) में रखें. कछुए का मुंह हमेशा घर के अंदर की तरफ होना चाहिए. यह उपाय घर से नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) को बाहर निकालता है और बरकत लाता है.

यह भी पढ़ें: किस दिशा में बैठकर खाना खाने से चमकती है किस्मत? जानें वास्तु नियम

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel