[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर मुंगेर में एनएच-333 पर बड़ा खतरा, प्रसंडो नया टोला के पास सड़क धंसी

मुंगेर में एनएच-333 पर बड़ा खतरा, प्रसंडो नया टोला के पास सड़क धंसी

0
मुंगेर में एनएच-333 पर बड़ा खतरा, प्रसंडो नया टोला के पास सड़क धंसी

हवेली खड़गपुर मुंगेर से रतन झा की रिपोर्ट

Munger News : एनएच-333 पर प्रसंडो नया टोला के समीप सड़क का एक हिस्सा भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त होकर धंस गया है. सड़क किनारे बना गहरा गड्ढा अब गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने सोमवार को मौके पर लाल झंडे लगाकर वाहन चालकों को सतर्क किया.

भारी वाहनों के दबाव से बढ़ा खतरा

समाजसेवी हिमांशु कुमार सिंह के नेतृत्व में लगाए गए चेतावनी झंडों का उद्देश्य राहगीरों और वाहन चालकों को संभावित खतरे से आगाह करना है. स्थानीय लोगों के अनुसार हाल की मूसलाधार बारिश के कारण सड़क किनारे लगातार कटाव हो रहा है, जिससे गड्ढा और अधिक गहरा होता जा रहा है.

विक्रमशिला सेतु प्रभावित, बढ़ा ट्रैफिक दबाव

स्थानीय लोगों का कहना है कि विक्रमशिला सेतु के एक हिस्से के क्षतिग्रस्त होने के बाद भारी और मालवाहक वाहनों का दबाव इस मार्ग पर काफी बढ़ गया है. लगातार भारी वाहनों की आवाजाही से एनएच-333 का यह हिस्सा तेजी से कमजोर हो रहा है.

बड़े हादसे की आशंका

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत कार्य नहीं कराया गया तो सड़क का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो सकता है. इससे न केवल यातायात बाधित होगा बल्कि जान-माल का गंभीर खतरा भी उत्पन्न हो सकता है.

प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग

छात्र नेता ईशु यादव ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त स्थल पर मजबूत बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य आवश्यक है ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके.

अधिकारियों का बयान

नेशनल हाईवे 333 के कार्यपालक अभियंता संजय वर्मा ने बताया कि बारिश के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हुई है. सूचना मिलते ही मरम्मत कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और गड्ढे को जल्द भर दिया जाएगा.

स्थानीय लोगों में नाराजगी

स्थानीय लोगों ने विभागीय उदासीनता पर नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है. लोगों ने प्रशासन से जल्द सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel