[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सिंह का बक्सर दौरा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, संगठन मजबूती पर दिया जोर

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सिंह का बक्सर दौरा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, संगठन मजबूती पर दिया जोर

0
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सिंह का बक्सर दौरा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, संगठन मजबूती पर दिया जोर

Buxar News: (गिरीश कुमार द्विवेदी) बक्सर जिले के केसठ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खरवानिया गांव में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सिंह के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया.

कार्यक्रम का नेतृत्व और सम्मान समारोह

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियब्रत सिंह ने किया. मौके पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष को फूल-माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने भी उपस्थित बुजुर्गों एवं कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और सभी का आभार व्यक्त किया.

संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर

इस अवसर पर मनोज सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं का सम्मान करना ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया.

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष के आगमन को संगठन के लिए गौरव का विषय बताया और भाजपा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया. मौके पर छोटे तिवारी, मिठाई सिंह, धनंजय राय, भगवान सिंह, जमुना बारी, अप्पू मिश्र, मंतोष तुरहा, प्रेम चंद्र सिंह, डिप्टी राय, अयोध्या सिंह, अशोक सिंह, रवि प्रताप सिंह, प्रेम कुमार सिंह, अभिजी सिंह, नीरज सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Also Read: रोहतास में 1.5 करोड़ की लागत से बना यात्री शेड, यात्रियों को मिलेगी राहत

Previous article मुंगेर में एनएच-333 पर बड़ा खतरा, प्रसंडो नया टोला के पास सड़क धंसी
Next article देवघर में 12.02 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel