मुंगेर
राजस्व एवं भूमि सुधार की समीक्षात्मक बैठक मंगलवार को संग्रहालय सभागार में जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में हुई. जिसमें उन्होंने जहां सभी लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया, वहीं राजस्व वसूली में तेजी लाने को कहा. मौके पर अपर समाहर्ता मनोज कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी पंकज कुमार गुप्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी सहित अन्य मौजूद थे.जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में अंचल स्तर पर भूमि विवाद से संबंधित जनता दरबार के संचालन के बावजूद भी लोग जिलास्तर पर भू-विवाद से संबंधित शिकायत लेकर पहुंच रहे है, जो खेदजनक है. उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ज्यादातर मामलों को अंचलस्तर पर ही पूरी निष्पक्षता के साथ जांच कर निष्पादित करें. ताकि आमजन को जिलास्तर पर आवेदन करने का मौका न मिले. उन्होंने जिले में राजस्व की वसूली पर विशेष बल देते हुए अधिक से अधिक वसूली का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि परिमार्जन, म्यूटेशन, दाखिल खारिज के सभी लंबित मामलों को शीघ्र करें. उन्होंने सभी सीओ को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लिए जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिया.
———————————————–बॉक्स
————————————————–