[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर भू-अर्जन कोर्ट में लंबित मामलों के निष्पादन में लाएं तेजी : डीएम

भू-अर्जन कोर्ट में लंबित मामलों के निष्पादन में लाएं तेजी : डीएम

0
भू-अर्जन कोर्ट में लंबित मामलों के निष्पादन में लाएं तेजी : डीएम

मुंगेर. जिला भू-अर्जन अधियाची विभाग की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी निखिल धनराज ने कहा कि भूमि अधिग्रहण और भू-अर्जन कोर्ट में लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं. ताकि भूमि के अभाव में योजना प्रभावित नहीं हो. मौके पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी पंकज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. जिलाधिकारी ने अधियाची विभाग के संबंधित सभी अधिकारियों से सभी 14 योजनाओं के क्रियान्यवन की विस्तृत जानकारी ली और उसे समय सीमा के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यदि किसी योजना के क्रियान्वयन में भूमि अधिग्रहण से संबंधित कोई शिकायत आ रही हो, तो संबंधित अंचलाधिकारी व थाना से सहयोग लेकर उसका निदान करायें. ताकि योजना के क्रियान्वयन में विलंब न हो. भू-अर्जन कार्यालय से जो भी प्रतिवेदन की मांग की जा रही है, उसे यथाशीघ्र उपलब्ध करा दें. जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही अथवा अनियमितता की शिकायत न हो व सभी कार्य पूरी गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए ही पूर्ण करायें. उन्होंने एनएचएआई के अभियंता को अवैध उत्खनन पर फटकार लगाते हुए उस पर कार्रवाई का निर्देश दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel