[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका शिवाजी चौक पर बालू लोडेड ट्रक का टूटा गुल्ला, सात घंटे तक लगा रहा जाम

शिवाजी चौक पर बालू लोडेड ट्रक का टूटा गुल्ला, सात घंटे तक लगा रहा जाम

0
शिवाजी चौक पर बालू लोडेड ट्रक का टूटा गुल्ला, सात घंटे तक लगा रहा जाम

यातायात पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए जाम की समस्या का किया निदान्र

ट्रक ठीक होने के बाद टूटा जाम

बांका. बांका-ढाका मोड़ मुख्य मार्ग अंतर्गत शहर स्थित शिवाजी चौक पर मंगलवार को अहले सुबह बालू लोडेड ट्रक का गुल्ला टूट जाने की वजह से घंटों जाम की स्थिति बनी रही. जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब चार बजे अलीगंज की ओर से आ रही ट्रक का गुल्ला अचानक गड्ढे में जाने की वजह से टूट गया. ट्रक शिवाजी चौक पर आकर इस वजह से रुक गयी थी और बांका-ढाका मोड़ मुख्यमार्ग के दोनों तरफ व अलीगंज मार्ग में ट्रक व अन्य वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जाम की स्थिति समय के साथ और भी अधिक बढ़ती चली गयी. ट्रक व अन्य वाहनों की कतार चांदन पुल और दूसरी तरफ गांधी चौक के आगे तक लग गयी. अन्य मार्गों में भी इसका असर देखा गया. हालांकि, यातायात व स्थानीय पुलिस तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संतुलित करने में जुट गयी. जगह-जगह पर पुलिस जवान तैनात होकर वाहनों को रोककर वैकल्पिक मार्ग की तरफ मोड़ते दिखे. वहीं शिवाजी चौक पर खराब ट्रक को ठीक किया गया. करीब सुबह 10 बजे के आसपास जाम की समस्या समाप्त हुआ. सबसे पहले जाम में फंसे हुए ट्रकों को निकाला गया और उसके बाद परिचालन सुलभ हो सका. दरअसल, शिवाजी चौक पर एक बड़ा सा गड्ढा लंबे समय से है. अक्सर इसमें वाहन आकर फंस जाते हैं. स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत भी मौखिक रूप से की और संबंधित अधिकारियों के नजर में भी है, लेकिन अबतक इसकी मरम्मत नहीं हो पायी है.

परीक्षार्थियों के साथ आम नागरिक को हुई समस्या

लगातार छह-सात घंटे तक शहर के मुख्य मार्ग में जाम लग जाने से मैट्रिक परीक्षार्थियों को काफी कठिनाई हुई. आम नागरिक भी परेशान दिखे. ट्रक चालक भी लंबे समय तक फंसे रहे. इसके अलावा अन्य वाहनों को भी परेशानी हुई. खासकर चार चक्का वाहनों के लिए मुसीबत भरा रहा. हालांकि, बाइक व साइकिल को किसी तरह पार किया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel