[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर बरियारपुर में दूध गाड़ी ने बिजली के पोल में मारी टक्कर, पोल दो हिस्सों में टूटा, बड़ा हादसा टला

बरियारपुर में दूध गाड़ी ने बिजली के पोल में मारी टक्कर, पोल दो हिस्सों में टूटा, बड़ा हादसा टला

0
बरियारपुर में दूध गाड़ी ने बिजली के पोल में मारी टक्कर, पोल दो हिस्सों में टूटा, बड़ा हादसा टला
बिजली का पोल और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी

बरियारपुर (मुंगेर) से संजीव कुमार की रिपोर्ट

Electric Pole : मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक दूध ढोने वाली गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई. हादसा एनएच-80 पर गांधीपुर स्थित जीविका कार्यालय के समीप हुआ. टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली का पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दो हिस्सों में टूट गया. घटना के समय सड़क सुनसान रहने से कोई जनहानि नहीं हुई.

नींद की झपकी से हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार दूध गाड़ी मुंगेर से बरियारपुर की ओर जा रही थी. सुबह करीब तीन बजे गांधीपुर के समीप चालक को कथित तौर पर नींद की झपकी आ गई, जिससे वह वाहन का संतुलन खो बैठा. इसके बाद गाड़ी सड़क किनारे बने नाले पर चढ़ते हुए सीधे बिजली के पोल से जा टकराई.

टक्कर से बिजली का पोल हुआ ध्वस्त

हादसा इतना भीषण था कि बिजली का पोल दो टुकड़ों में टूट गया. टक्कर के बाद वाहन कच्चे मार्ग पर जाकर रुक गया. घटना के कारण कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

सुबह तीन बजे होने से टला बड़ा हादसा

Electric Pole : स्थानीय लोगों के अनुसार यदि यह दुर्घटना दिन के समय होती, तो वहां लोगों की आवाजाही रहती और बड़ी जनहानि हो सकती थी. सुबह तीन बजे सड़क लगभग खाली रहने के कारण बड़ा हादसा टल गया.

मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मी

घटना की सूचना मिलने के बाद विद्युत विभाग के कर्मी मौके पर पहुंच गए और क्षतिग्रस्त पोल का निरीक्षण किया. विभाग की ओर से बिजली व्यवस्था बहाल करने और नए पोल लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

ALSO READ: सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ युवक का वीडियो वायरल, पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel