[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा को मिली बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा को मिली बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस

0
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा को मिली बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस

मुंगेर. आपातकालीन स्थिति में मरीजों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा को एक नयी बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) एम्बुलेंस उपलब्ध करायी गयी. इस नयी एम्बुलेंस के जुड़ने के साथ ही अब जिले में एंबुलेंसों की कुल संख्या बढ़कर 32 हो गयी है, जो स्वास्थ्य ढांचे की मजबूती प्रदान करेंगी. बताया गया कि सदर अस्पताल में पहले से ही 8 एंबुलेंस और एक संवहन (शव वाहन) वाहन सेवा में तैनात हैं. तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में भी मरीजों की सुविधा के लिए एक संवहन उपलब्ध कराया गया है. पूरे मुंगेर जिले में अब 10 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (एएलएस), 20 बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) और 2 संवहन सहित कुल 32 वाहन क्रियाशील हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2026 के महीने में एंबुलेंस सेवा जीवनदायिनी साबित हुई है. इस दौरान कुल 1889 मामलों में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया. आंकड़ों का विश्लेषण करें तो एंबुलेंस सेवा का सबसे बड़ा लाभ गर्भवती महिलाओं को मिला है. जिसमें 1222 गर्भवती महिलाएं, 558 आपातकालीन मामले, 63 सड़क दुर्घटनाएं और 46 नवजात शिशु को एंबुलेंस की सेवा प्रदान की गयी है. अधिकारियों ने बताया कि धरहरा में नयी एंबुलेंस मिलने से स्थानीय स्तर पर रेफरल सेवाओं में सुधार होगा और मरीजों को सदर अस्पताल या अन्य उच्च स्वास्थ्य केंद्रों तक ले जाने में कम समय लगेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel