[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information MP PCS प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

MP PCS प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

0
MP PCS प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

MP PCS Prelims Admit Card 2026: मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सर्विस परीक्षा के जरिए कुल 155 पदों को भरा जाएगा. MPPSC ने MP PCS Prelims Admit Card 2026 जारी कर दिया है. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा. ऐसे में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

MP PCS Prelims Admit Card 2026: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर MP PCS Prelims Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुल जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें.

MP PCS Prelims Admit Card 2026 Download Here

एमपी पीसीएस 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी 2026 से शुरू हुई थी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 फरवरी 2026 तय की गई थी. फॉर्म करेक्शन की सुविधा 11 फरवरी 2026 तक दी गई थी. अब आयोग 26 अप्रैल 2026 को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करेगा. एडमिट कार्ड 16 अप्रैल 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया गया है.

वैकेंंसी डिटेल्स

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 155 पदों को भरा जाएगा. इसमें राज्य प्रशासनिक सेवा के 17 पद, DSP के 18 पद, कमर्शियल टैक्स ऑफिसर के 3 पद, नायब तहसीलदार के 4 पद, एक्साइज सब इंस्पेक्टर के 10 पद, ब्लॉक महिला सशक्तिकरण अधिकारी के 39 पद सहित कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं.

इन शहरों में होगी परीक्षा

MP PCS Prelims 2026 परीक्षा राज्य के कई शहरों में आयोजित की जाएगी. आयोग द्वारा जारी सूची के अनुसार इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर, रीवा, सागर, सतना, रतलाम, सीधी, छिंदवाड़ा, खंडवा, बालाघाट, विदिशा, देवास, मंदसौर, शिवपुरी, सीहोर, मुरैना, कटनी, नीमच, गुना समेत कुल 55 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: जेल वार्डर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास यहां से करें अप्लाई

Previous article सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा को मिली बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस
Next article हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel