[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर जीविका एवं बिहार ग्रामीण बैंक के बीच समन्वय बैठक आयोजित

जीविका एवं बिहार ग्रामीण बैंक के बीच समन्वय बैठक आयोजित

0
जीविका एवं बिहार ग्रामीण बैंक के बीच समन्वय बैठक आयोजित

मुंगेर. संग्रहालय सभागार में बुधवार को जीविका एवं बिहार ग्रामीण बैंक के संयुक्त तत्वावधान में समन्वय बैठक का आयोजन किया गय. बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंड परियोजना प्रबंधक, वित्तीय समावेशन नोडल, बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रबंधक राजन कुमार उपस्थित थे. जबकि बैठक की अध्यक्षता जिला परियोजना प्रबंधक अमित कुमार ने की. बैठक का मुख्य एजेंडा जीविका दीदियों को समय पर बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना, लंबित बैंकिंग मामलों का त्वरित निष्पादन तथा जीविका कर्मियों एवं बैंक अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा. जिला परियोजना प्रबंधक ने कहा कि जीविका से जुड़े सभी लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन किया जाना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि बचत खाता खोलने, क्रेडिट लिंकेज से संबंधित खातों को सक्रिय करने तथा स्वयं सहायता समूहों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में बैंक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा. इस दौरान बिहार ग्रामीण बैंक के अधिकारियों ने भी बैंक की प्राथमिकताओं को साझा किया. इस अवसर पर सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधकों ने अपने-अपने प्रखंडों की शाखाओं में लंबित मामलों की जानकारी प्रस्तुत की. इनमें बचत खाता, ऋण वितरण, क्रेडिट लिंकेज एवं बीमा योजनाओं से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाया गया. बैंक अधिकारियों ने सभी लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel