[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया दुकान का शटर तोड़कर 60 हजार की चोरी

दुकान का शटर तोड़कर 60 हजार की चोरी

0
दुकान का शटर तोड़कर 60 हजार की चोरी

अररिया. शहर के हटिया रोड स्थित जिया मार्केट में अज्ञात चोरों ने एक कॉस्मेटिक दुकान को निशाना बनाया. अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर गल्ले में रखे 50 से 60 हजार रुपये नकद उड़ा लिए. जब स्थानीय लोगों ने दुकान का शटर टूटा देखा तो मालिक को सूचना दी. दुकानदार रियाज उल हक के मुताबिक उन्होंने रात करीब 10 बजे दुकान बंद की थी. सुबह लोगों के फोन पर वह दुकान पहुंचे तो मुख्य शटर टूटा मिला. जांच करने पर पता चला कि गल्ले में रखी दिनभर की बिक्री के 50 से 60 हजार रुपये गायब थे. चोरों ने नकदी के अलावा दुकान के किसी सामान को हाथ नहीं लगाया. सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया व दुकानदार से पूरी जानकारी ली. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहा है.पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है. नगर थाना पुलिस का कहना है कि तकनीकी व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच चल रही है व जल्द चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी कर ली जायेगी. दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने व बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel