[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर न सेमेस्टर-4 का रिजल्ट, न सेमेस्टर-5 में नामांकन, इंटर्नशिप को लेकर विद्यार्थियों में असमंजस

न सेमेस्टर-4 का रिजल्ट, न सेमेस्टर-5 में नामांकन, इंटर्नशिप को लेकर विद्यार्थियों में असमंजस

0
न सेमेस्टर-4 का रिजल्ट, न सेमेस्टर-5 में नामांकन, इंटर्नशिप को लेकर विद्यार्थियों में असमंजस

मुंगेर

सीबीसीएस के तहत स्नातक के सत्र में इंटर्नशिप को लेकर भले ही विश्वविद्यालय व कॉलेजों में शिक्षक से लेकर विद्यार्थी परेशान हैं, लेकिन एमयू में विद्यार्थियों के इंटर्नशिप पर जहां सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि एक जोर जहां सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-4 का रिजल्ट परीक्षा के चार माह बाद भी जारी नहीं हुआ है. वहीं अबतक सेमेस्टर-5 में विश्वविद्यालय द्वारा नामांकन की प्रक्रिया भी पूर्ण नहीं की गयी है. बावजूद अब विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक सेमेस्टर-5 में बिना नामांकन के ही विद्यार्थियों का इंटर्नशिप कराया जा रहा है. हद तो यह है कि सेमेस्टर-4 में बैक लगने के बाद ही विद्यार्थियों का इंटर्नशिप वैलिड रहेगा या नहीं, इसके लिये न तो विश्वविद्यालय द्वारा कोई अधिसूचना जारी की गयी है और न ही इससे संबंधित जानकारी खुद विश्वविद्यालय के पास है. जबकि अपने इंटर्नशिप को लेकर स्नातक सत्र 2023-27 के विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुयी है.

बता दें कि सीबीसीएस के गाइडलाइन के अनुसार सीबीसीएस स्नातक में दो सेमेस्टर पास करने के बाद ही तीसरे सेमेस्टर में विद्यार्थी नामांकन ले सकते हैं. जबकि तीसरे और चौथे सेमेस्टर में उत्तीर्ण होने के बाद ही सेमेस्टर-5 में विद्यार्थी नामांकन ले सकते हैं. ऐसे में अब सवाल यह है कि विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा सितंबर 2025 में ही ली गयी. जिसके चार माह बाद भी अबतक विश्वविद्यालय द्वारा सेमेस्टर-4 का रिजल्ट जारी नहीं किया गया है.

सेमेस्टर-4 का रिजल्ट नहीं, सेमेस्टर-5 में अबतक नही है नामांकन

एमयू में उच्च शिक्षा की बदहाली का आलम यह है कि एक ओर जहां सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-4 का रिजल्ट परीक्षा के चार माह बाद भी जारी नहीं हो पाया है. वही हद तो यह है कि स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा जहां विश्वविद्यालय द्वारा सितंबर 2025 में ली गयी थी. वही इससे पहले स्नातक सेमेस्टर-3 का रिजल्ट विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा के बाद अक्तूबर माह में जारी किया गया था. ऐसे में अबतक स्नातक सेमेस्टर-4 का रिजल्ट जारी नहीं होने के कारण विश्वविद्यालय स्नातक सेमेस्टर-5 में नामांकन नहीं ले पाया है.

बिना नामांकन इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थी

एमयू द्वारा स्नातक सेमेस्टर-5 के लिये इंटर्नशिप को लेकर न केवल ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया, बल्कि कॉलेजों में स्नातक सेमेस्टर-5 के विद्यार्थियों का इंटर्नशिप भी बिना नामांकन के आरंभ हो चुका है, लेकिन इसमें सबसे बड़ा सवाल यह है कि सीबीसीएस के गाइडलाइन के अनुसार स्नातक सेमेस्टर-4 में उत्तीर्ण होने के बाद ही विद्यार्थी स्नातक सेमेस्टर-5 में नामांकन ले पायेंगे. ऐसे में जिन विद्यार्थियों द्वारा इंटर्नशिप किया जा रहा है, यदि सेमेस्टर-4 में बैक होता है तो उनका इंटर्नशिप मान्य रहेगा या नहीं. हद तो यह है कि इसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा कोई सूचना या जानकारी तक विद्यार्थियों के लिये जारी नहीं किया गया है. ऐसे में अब विद्यार्थियों में इंटर्नशिप को लेकर असमंजस की स्थिति बन गयी है.

कहते हैं डीएसडब्लूय

डीएसडब्लूय प्रो महेश्वर मिश्रा ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-4 के रिजल्ट को लेकर जानकारी ली गयी है. अवकाश के बाद संभवत रिजल्ट जारी किया जायेगा. जिसके बाद ही सेमेस्टर-5 में नामांकन लिया जायेगा. हलांकि इंटर्नशिप को लेकर गाइडलाइन देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel