[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया 15 फरवरी तक कराएं ई-केवाइसी अथवा नहीं मिलेगा अनाज: एमओ

15 फरवरी तक कराएं ई-केवाइसी अथवा नहीं मिलेगा अनाज: एमओ

0
15 फरवरी तक कराएं ई-केवाइसी अथवा नहीं मिलेगा अनाज: एमओ

जोकीहाट. जनवितरण प्रणाली लाभुकों को आगामी 15 फरवरी तक ई- केवाइसी कराने का अंतिम समय सीमा निर्धारित किया है. अन्यथा सरकारी अनाज के लाभ से वंचित हो जायेंगे. शत प्रतिशत लाभुकों के ई -केवाइसी करने के लिए आपूर्ति विभाग कृत संकल्पित है. इसके लिए लगातार प्रयास जारी है. यह जानकारी जोकीहाट एमओ अजीज कुमार ने देते हुए बताया कि प्रखंड क्षेत्र के जनवितरण प्रणाली के सभी लाभुकों का सरकार के निर्देशानुसार ई-केवाइसी कराना अनिवार्य है. अन्यथा खाद्यान्न का लाभ नहीं मिलेगा. उन्होंने बताया कि जन वितरण दुकानदारों व विभागीय कर्मियों के जागरूक करने के बावजूद 21 जनवरी तक जोकीहाट प्रखंड में कुल 03 लाख 29 हजार 263 लाभुकों में से दो लाख 48 हजार 972 लाभुकों का ही ई-केवाइसी हो सका है. एमओ ने बताया कि जो भी लाभुक अपना ई-केवाइसी नहीं कराएं हैं वे अपने निकट के जन वितरण डीलर के ई पॉश मशीन के माध्यम से अविलंब ई-केवाइसी करा लें. कहा कि राशनकार्ड के सभी यूनिट का ई-केवाइसी कराना आवश्यक है. एमओ ने बताया कि विभाग द्वारा ई-केवाइसी की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित है. जो भी लाभुक उक्त तिथि तक ई-केवाइसी नहीं कराएंगे उनका नाम राशनकार्ड से कट जायेगा. साथ ही ऐसे लोग खाद्यान्न का लाभ नहीं उठा सकेंगे. एमओ ने बताया कि इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी. उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारी डीलरों के संपर्क कर लगातार ई केवाईसी की संख्या बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel