[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर सहयोग शिविर में पहुंचे आयुक्त, ऑन द स्पॉट कई आवेदनों का कराया निष्पादन

सहयोग शिविर में पहुंचे आयुक्त, ऑन द स्पॉट कई आवेदनों का कराया निष्पादन

0
सहयोग शिविर में पहुंचे आयुक्त, ऑन द स्पॉट कई आवेदनों का कराया निष्पादन

आयुक्त ने लोगों से प्रखंड कार्यालय में संचालित जन-कल्याण शिविर का लाभ उठाने की अपील

धरहरा .

प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने प्रखंड के ईटवा पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचे, जहां कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कराया. वहीं प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का निरीक्षण किया. वहां भी लाभार्थियों से उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए.

निरीक्षण के क्रम में आयुक्त सबसे पहले ईटवा पंचायत सरकार भवन पहुंचे, जहां राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग तथा जीरामजी सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों व कर्मियों से प्राप्त आवेदनों, उनके निष्पादन तथा लाभार्थियों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की. आयुक्त ने निर्देश दिया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक आवेदक की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाय. उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 16, 17 व 18 जून तक प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन-कल्याण शिविर आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने शिविर का लाभ उठाने की अपील लोगों से की. मौके पर एसडीओ सदर कुमार अभिषेक, डीसीएलआर अन्नू कुमार, बीडीओ राकेश कुमार, सीओ बीरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.

घंटों इंतजार के बाद जन कल्याण शिविर से लौटे लाभार्थी

मुंगेर .

विकसित भारत-समृद्ध बिहार अभियान के तहत टेटियाबंबर प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का उद्घाटन निर्धारित समय पर नहीं हो सका. सुबह 10 बजे शुरू होने वाले शिविर में दोपहर 2 बजे तक भी उद्घाटन नहीं होने से बड़ी संख्या में पहुंचे लाभार्थियों और ग्रामीणों को निराश होकर लौटना पड़ा. शिविर के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर में पंडाल, विभिन्न विभागों के स्टॉल, बैनर तथा बैठने की समुचित व्यवस्था की गयी थी. विभिन्न योजनाओं से संबंधित काउंटरों पर लोगों ने आवेदन भी जमा किए, लेकिन प्रक्रिया शुरू नहीं होने के कारण किसी भी आवेदन पर कार्रवाई नहीं हो सकी. प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा राय ने बताया कि मंगलवार को बनगामा पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन था. इसके अतिरिक्त प्रस्तावित मुख्यमंत्री दौरे को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ संभावित हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया जा रहा था. प्रशासनिक टीम की व्यस्तता के कारण दोपहर 2 बजे तक जनकल्याण शिविर का उद्घाटन नहीं हो सका.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel