[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा बच्चे से वीडियो बनवाकर सीएम सम्राट चौधरी को दिया था धमकी, भोजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बच्चे से वीडियो बनवाकर सीएम सम्राट चौधरी को दिया था धमकी, भोजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बच्चे से वीडियो बनवाकर सीएम सम्राट चौधरी को दिया था धमकी, भोजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की फाइल फोटो

Samrat Choudhary Viral Video: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ अभद्र भाषा एवं धमकी भरे गाली-गलौज करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपित के पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं.

वायरल वीडियो के आधार पर हुई कार्रवाई

इस संबंध में आयर थाना के पुअनि शशि भूषण सिंह के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 15 जून की रात करीब 10 बजे वह गश्ती पर थे. इसी दौरान रात 12:20 बजे इसाढ़ी बाजार में रहने के दौरान पुअनि सह थानाध्यक्ष वंदना कुमारी द्वारा सूचना दी गई कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है.

बताया गया कि ‘ब्लॉकर अमन आवारा 01‘ आईडी से वायरल वीडियो में एक छोटे बच्चे द्वारा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ अभद्र भाषा और धमकी भरे शब्दों का प्रयोग किया गया है. इसके बाद वीडियो में दिख रहे बच्चे की पहचान और सत्यापन का निर्देश दिया गया.

पिता ने लगाया बहला-फुसलाकर वीडियो बनवाने का आरोप

पुलिस जांच में पता चला कि वीडियो में दिख रहा बच्चा आयर थाना क्षेत्र के बरनांव उतरवारी मठिया गांव का निवासी है. इसके बाद पुलिस टीम बच्चे के घर पहुंची और मामले की जानकारी ली. बच्चे के पिता ने पुलिस को बताया कि गांव के ही अर्जुन कुमार सिंह का पुत्र विपिन कुमार उनके बच्चे को बहला-फुसलाकर और पैसे का लालच देकर अपने साथ ले गया था. आरोप है कि उसने अपने मोबाइल फोन से बच्चे का वीडियो बनवाया, जिसमें मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा और गाली-गलौज का प्रयोग कराया गया तथा बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

आरोपी ने कबूला वीडियो वायरल करने का आरोप

पुलिस इसके बाद विपिन कुमार के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए. पूछताछ में आरोपित ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात स्वीकार कर ली.

पुलिस कर रही आगे की जांच

पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. जब्त मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है ताकि वायरल वीडियो और उससे जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी प्राप्त की जा सके.

इसे भी पढ़ें: बिहार में आस्था का नया केंद्र: 26 जून को 108 फीट अर्धनारीश्वर प्रतिमा का होगा प्राण प्रतिष्ठा, कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरू

Previous article सहयोग शिविर में पहुंचे आयुक्त, ऑन द स्पॉट कई आवेदनों का कराया निष्पादन
Next article पूर्ण गोदामों का हैंडओवर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करें: डीसी
Avatar Of Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel