[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर धरहरा स्टेशन पर लगेगा कोच डिस्प्ले व ऑटो अनाउंसमेंट सिस्टम

धरहरा स्टेशन पर लगेगा कोच डिस्प्ले व ऑटो अनाउंसमेंट सिस्टम

0
धरहरा स्टेशन पर लगेगा कोच डिस्प्ले व ऑटो अनाउंसमेंट सिस्टम

प्लेटफॉर्म 1 व 2 पर काम आरंभ, अगस्त 2026 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य

धरहरा. जमालपुर-किऊल रेलखंड के बीच स्थित धरहरा रेलवे स्टेशन अब जल्द ही हाईटेक सुविधाओं से लैस होने जा रहा है. यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी को देखते हुए रेलवे ने यहां कोच डिस्प्ले बोर्ड और ऑटो अनाउंसमेंट सिस्टम के साथ स्टेशन परिसर में सीसीटीवी कैमरा भी लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इससे यात्रियों को अपने कोच की तलाश में प्लेटफॉर्म पर इधर-उधर भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी.

बताया गया कि स्टेशन पर कोच डिस्प्ले बोर्ड और अनाउंसमेंट सिस्टम लगने से जैसे ही ट्रेन स्टेशन के करीब पहुंचेगी. वैसे ही ऑटो अनाउंसमेंट सिस्टम के जरिये उसकी सूचना प्रसारित होगी. साथ ही प्लेटफॉर्म पर लगाए जाने वाले कोच डिस्प्ले बोर्ड पर जनरल, स्लीपर और एसी डिब्बों की सटीक स्थिति और कोच नंबर की जानकारी पहले से ही उपलब्ध रहेगी. इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी और ट्रेन आने के समय होने वाली अफरा-तफरी भी खत्म होगी.

प्लेटफॉर्म 1 और 2 पर कार्य आरंभ

रेलवे ने इस महत्वपूर्ण योजना को सितंबर 2025 में ही मंजूरी दे दी थी. मालदा रेल मंडल के पीआरओ रासाराज मांझी ने बताया कि धरहरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 और 2 पर कोच डिस्प्ले बोर्ड व ऑटो अनाउंसमेंट सिस्टम लगाने के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है और काम चल रहा है. 30 अगस्त 2026 तक इस पूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उन्होंने बताया कि स्टेशन को आधुनिक बनाने के साथ यात्रियों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जा रही है. इसके तहत प्लेटफॉर्म और पूरे स्टेशन परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेंगे. इससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी और सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel