[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय गैस जमाखोरी करने वाले वितरकों की होगी गिरफ्तारी

गैस जमाखोरी करने वाले वितरकों की होगी गिरफ्तारी

0
गैस जमाखोरी करने वाले वितरकों की होगी गिरफ्तारी

गैस से संबंधित शिकायत कंट्रोल रूम के दूरभाष संख्या 06346-232952 पर कराये दर्ज

गैस की कालाबाजारी रोकने को प्रशासन का ””धावा दल”” कर रहा जांच

लखीसराय

वरीय उपसमाहर्ता सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार ने कहा कि विश्व के मध्य पूर्व में जारी युद्ध के कारण एलपीजी गैस की आपूर्ति पर संकट है. लखीसराय जिला प्रशासन पूरी तरह इससे निपटने के लिए एक्शन मोड में है. जिलाधिकारी के निर्देश पर कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए जिले के सभी प्रखंडों में ””धावा दल”” का गठन किया गया है. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि गैस की कोई कमी नहीं है, इसलिए उपभोक्ता घबराकर अनावश्यक भीड़ न लगायें.

तिहरी निगरानी में रहेंगे प्रखंड

वरीय उपसमाहर्ता ने कहा कि गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए हर प्रखंड में तीन सदस्यीय धावा दल बनाया गया है. ये दल लगातार निगरानी कर रही है. धावा दल में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व संबंधित थानाध्यक्ष को शामिल किया गया है. यह टीम क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर छापेमारी करेगी. शनिवार को जिले में एक बड़ा निरीक्षण अभियान भी चलाया गया. जिला प्रशासन ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर दोषी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करें.

25 दिन के बाद ही होगी अगले सिलेंडर की बुकिंग

अब घरेलू उपभोक्ता अपने अंतिम सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिन बाद ही अगले सिलेंडर की बुकिंग कर पायेंगे. बुकिंग दर्ज होने के दो से तीन दिनों के भीतर ही सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जायेगी. प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील किया है कि वे अपनी आवश्यकतानुसार ही गैस प्राप्त करें.

बड़हिया व लखीसराय नगर परिषद क्षेत्र में आईओसीएल द्वारा दी जा रही पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति को बढ़ावा दिया जा रहा है. जो परिवार अब तक इस सुविधा से नहीं जुड़े हैं, वे नोडल पदाधिकारी के मोबाइल नंबर 8565835550 पर संपर्क कर नया कनेक्शन ले सकते हैं.

जिला प्रशासन ने जनता को आश्वस्त किया है कि जिले में रसोई गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है. वर्तमान में 16 एजेंसियों के पास कुल 4279 गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं.

शिकायत के लिए संपर्क करें:

यदि किसी उपभोक्ता को कोई शिकायत है, तो वे समाहरणालय स्थित कंट्रोल रूम के दूरभाष संख्या 06346-232952 पर संपर्क कर सकते हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel