कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन की व्यापक तैयारी, सुबह 9:30 बजे बंद हो जाएगा प्रवेश द्वारमुंगेर बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में आम अभ्यर्थियों के आशुलिपिक (लिपिक) पद पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा बुधवार को जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जायेगी. परीक्षा एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी. परीक्षा के लिए कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाये गये है, जहां कुल 6432 अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा के शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं. इसे लेकर संग्राहालय सभा कक्ष में पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी की बैठक की गई.