[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Naagin 7 के फिनाले को लेकर प्रियंका चाहर चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अंत नहीं नई कहानी की शुरुआत

Naagin 7 के फिनाले को लेकर प्रियंका चाहर चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अंत नहीं नई कहानी की शुरुआत

0
Naagin 7 के फिनाले को लेकर प्रियंका चाहर चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अंत नहीं नई कहानी की शुरुआत
नागिन 7 के फिनाले पर क्या बोली प्रियंका चाहर चौधरी फोटो- इंस्टाग्राम

Naagin 7: ‘नागिन’ पिछले कई सालों से टीवी की सबसे पॉपुलर फैंटेसी फ्रेंचाइजी में से एक रही है. सुपरनैचुरल ड्रामा, पौराणिक कहानियों और दमदार ट्विस्ट के दम पर इस शो ने दर्शकों के बीच एक अलग पहचान बनाई है. अब ‘नागिन 7’ अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है, जिसका नाम ‘नागिन का आखिरी वार’ रखा गया है.

नागिन 7 के ग्रैंड फिनाले को लेकर प्रियंका चाहर चौधरी ने जाहिर की एक्साइटमेंट

प्रियंका चाहर चौधरी ने नागिन 7 के फिनाले को लेकर खुशी जाहिर की. उन्होंने इंडिया फोरम संग बात करते हुए कहा, ”भारत के बहुचर्चित फैंटेसी शो का हिस्सा बनना और एकता कपूर मैम के साथ काम करना किसी सपने के सच होने जैसा है. यह फिनाले सिर्फ एक अंत नहीं बल्कि नागिन यूनिवर्स की नई कहानी की शुरुआत भी है. ‘नागिन का आखिरी वार’ में एक्शन, इमोशन, पौराणिक रहस्य और बड़े खुलासों का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलने वाला है.”

अनंता के किरदार पर क्या बोली प्रियंका

अपने किरदार अनंता के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि जर्नी काफी इमोशनल रही है. यह कहानी सिर्फ फैंटेसी और सुपरनैचुरल दुनिया तक सीमित नहीं है, बल्कि एक ऐसा सवाल भी उठाती है जिससे हर इंसान खुद को जोड़ सकता है कि किसी बड़ी चीज की रक्षा करने के लिए आप कितना त्याग कर सकते हैं. आखिर में उन्होंने ‘नागिन’ के सभी फैंस को प्यार और सपोर्ट के लिए दिल से धन्यवाद कहा और बताया कि दर्शकों का यही प्यार इस फ्रेंचाइजी को इतना खास बनाता है.

इन 2 नागिनों की होने वाली है एंट्री

नागिन 7 के ग्रैंड फिनाले को खास बनाने के लिए दो पुरानी नागिनों की एंट्री करवाई गई है. जिसमें तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी का नाम शामिल है. प्रियंका चाहर चौधरी को तेजस्वी और अनीता संग देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा.

क्या होगा नागिन 7 के फिनाले में

नीलचंद्र यानी रेयर ब्लू मून की रात ‘नागिन 7’ का सबसे बड़ा गेम-चेंजर मोमेंट देखने को मिलेगा. इस खास मौके पर नागलोक, चेंगिस्तान के ड्रैगन्स, शिव से जुड़ी शक्तियां पाने की कोशिश करेंगे. इसी बीच कई आइकॉनिक किरदार सामने आएंगे. इच्छाधारी नागिन, ड्रैगन को खत्म करने की कोशिश करेगी और नागमणि पाने के लिए किसी हद तक जाएगी.

यह भी पढ़ें- जब लड़कों से मिले गिफ्ट्स की कीमत देखती थी अनुष्का शर्मा, हिसाब लगाकर करती ये काम

Previous article बिहार गृह रक्षा वाहिनी लिपिक भर्ती परीक्षा आज, 16 केंद्रों पर 6432 अभ्यर्थी होंगे शामिल
Next article बिहटा में शराब ले जा रहे किशोर की मौत, हादसे को लेकर पुलिस और परिजन आमने-सामने
Avatar Of Ashish Lata
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel