[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर खड़े ट्रक में टकराया ऑटो, चालक व दो यात्री घायल.

खड़े ट्रक में टकराया ऑटो, चालक व दो यात्री घायल.

0
खड़े ट्रक में टकराया ऑटो, चालक व दो यात्री घायल.

मुंगेर. नयारामनगर थाना क्षेत्र में एनएच 80 पर बौचाही के समीप शुक्रवार की देर शाम यात्रियों को लेकर आ रहा ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकरा गया. हादसे में चालक व दो अन्य यात्री घायल हो गये. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जाता है कि शुक्रवार की देर शाम बरियारपुर की ओर से यात्रियों काे लेकर तेज रफ्तार में ऑटो मुंगेर की ओर आ रहा था, जैसे ही ऑटो बौचाही के समीप पहुंचा, चालक ने ऑटो पर से नियंत्रण खो दिया और ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकरा गया. हादसे में ऑटो चालक नौवागढ़ी निवासी 21 वर्षीय गोलू कुमार, कासिम बाजार थाना क्षेत्र के पुरानीगंज यादव टोला निवासी 42 वर्षीय अनिल यादव और शास्त्रीनगर रोड नंबर-4 निवासी 70 वर्षीय सेन्टू पोद्दार गंभीर रूप से घायल गये. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल चालक गोलू कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. जबकि घायल सेंटू पोद्दार और अनिल यादव का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घायलों ने बताया कि वे लोग ऑटो पर सवार होकर बरियारपुर से मुंगेर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान ऑटो चालक ने खड़े ट्रक में धक्का मार दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel