[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर सोमवार तक स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिये कर सकते हैं आवेदन

सोमवार तक स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिये कर सकते हैं आवेदन

0
सोमवार तक स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिये कर सकते हैं आवेदन

मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2026-30 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर 25 मई तक आवेदन मांगा है. वहीं उक्त सत्र में अबतक कुल 31,319 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है.

पीआरओ डॉ सूरज कोनार ने बताया कि सरकार द्वारा बनाये गये समर्थ पोर्टल पर सूबे में मुंगेर विश्वविद्यालय पहला विश्वविद्यालय बन गया है. जिसके द्वारा पूर्ण रूप से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. जिसमें एमयू के कॉलेजों में नामांकन को इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन के लिये 25 मई तक का समय दिया गया है. जिसमें विद्यार्थी 1 हजार रूपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करते हुये नामांकन के लिये आवेदन कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि अबतक उक्त सत्र में नामांकन के लिये कुल 31,319 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. जिसमें कला संकाय में 26,728, विज्ञान संकाय में 4,063 तथा वाणिज्य संकाय में 270 विद्यार्थियों ने अबतक आवेदन किया है. इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय द्वारा वोकेशनल के बीसीए एवं बीबीए के सत्र 2026-29 में नामांकन को लेकर भी 12 मई तक आवेदन मांगा गया था. जिसमें कुल 278 विद्यार्थियों ने नामांकन के लिये आवेदन किया है. वही स्नातक सेमेस्टर-1 के लिये आवेदन की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा प्राप्त आवेदनों के आधार पर मैरिट लिस्ट जारी करते हुये नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel