[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार, कट्टा बरामद

अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार, कट्टा बरामद

0
अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार, कट्टा बरामद

एसपी के निर्देश पर मुरलीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज मुरलीगंज, मधेपुरा. वरीय पुलिस पदाधिकारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की शाम मुरलीगंज थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. एसपी के निर्देश पर एएसपी एवं पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को कट्टा के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान मुरलीगंज निवासी 55 वर्षीय मनोज यादव रूप में हुई है. पुलिस ने उसके घर से एक कट्टा बरामद किया है. इस संबंध में मुरलीगंज थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष नूरूल हक ने बताया कि गुप्त सूचना के सत्यापन के बाद छापेमारी की गई, जिसमें अभियुक्त को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया. आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है. थानाध्यक्ष नूरूल हक ने कहा कि मुरलीगंज पुलिस का अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस अभियान लगातार जारी है. अवैध हथियार, शराब एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. छापेमारी दल में अजय कुमार, सुड्डू कुमार, लवकुश कुमार, प्रिया कुमारी, जिला आसूचना इकाई के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल सहित मुरलीगंज थाना के जवान शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel