[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी वार्डों में कम स्ट्रीट लाइट लगाने वाली एजेंसी पर गिरेगी गाज

वार्डों में कम स्ट्रीट लाइट लगाने वाली एजेंसी पर गिरेगी गाज

0
वार्डों में कम स्ट्रीट लाइट लगाने वाली एजेंसी पर गिरेगी गाज

मोतिहारी.नगर निगम कार्यालय सभागार में शुक्रवार को निगम बोर्ड की मासिक बैठक हुई. अध्यक्षता मेयर प्रीति कुमारी ने की. बैठक में साफ-सफाई, बिजली, राशन का मुद्दा छाया रहा. पार्षदों ने वार्ड में स्वीकृति से कम स्ट्रीट लाइट लगाने का मामला उठाया. कहा कि प्रत्येक वार्ड में 200 स्ट्रीट लाइट लगाना था, जबकि एजेंसी ने कई वार्ड में कम स्ट्रीट लाइट लगाया, जबकि कार्यालय से एजेंसी को राशि की भुगतान कर दी गयी है. मेयर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कराने का आदेश दिया. नगर आयुक्त आशीष कुमार ने जांच कराते हुए इसकी सूचना सभी पार्षद को दी जायेगी. शहर की साफ-सफाई की व्यवस्थाओं पर चर्चा के दौरान सशक्त स्थायी समिति के एजेंडा को सर्वसम्मति से बोर्ड में पारित किया गया. जिसमें वार्ड जमादार को पांच लीटर पेट्रोल प्रतिमाह आपूर्ति करने, यूरिनल की सफाई के लिए मिनी जेटिन मशीन क्रय करने, गांधी मैदान में आधुनिक पिंक व डिलक्स शौचालय निर्माण कराने व निगम कर्मियों का जियो टैंग फोटो से हाजिरी बनाने की व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया गया. जिसमें सफाई कर्मी को काम पर आगम व प्रस्थान दोनों समय हाजिरी बनेगी. सदन में पार्षदों के द्वारा वार्डों में क्षतिग्रस्त नाला के स्लैब की मरम्मत का मामला भी उठाया गया. नगर आयुक्त ने आश्वस्त किया कि बरसात के पूर्व क्षतिग्रस्त स्लैब को दुरुस्त करने का काम होगा. कहा कि जल्द ही सर्वे कराया जायेगा. उन्होंने पार्षद से सूची उपलब्ध कराने को कहा. मेयर प्रीति कुमारी ने बुडकों को तीन दिनों के भीतर झील किनारे बने शौचालय को हैंड ओवर करने का निर्देश दिया. बैठक से अनुपस्थित बिजली विभाग सहित अन्य विभागों के पदाधिकारियों के विरुद्ध विभाग व डीएम को पत्र भेजने का निर्णय लिया गया. बैठक में डिप्टी मेयर डॉ लालबाबू प्रसाद, पार्षद संजू कुमार, धीरज जायसवाल, मैनेजर नागमणि सिंह सहित कई विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

वार्डों में पहचान को लगेगा साइन बोर्ड

निगम क्षेत्र के सभी 46 वार्डों में साइन बोर्ड लगेगा. बोर्ड बैठक में पार्षदों ने सर्व सम्मति से इस प्रस्ताव पर मुहर लगाया. जिसमें सभी वार्ड रेखांकन वाले प्वाइंट पर संबंधित वार्ड संख्या व मोहल्ला का नाम सहित साइन बोर्ड लगाने पर सहमति बनी. इसके साथ ही वार्ड में प्रमुख स्थान स्कूल, मंदिर, पथ व पार्क के पास साइन बोर्ड लगाने का निर्णय लिया गया.

धनौती के अतिक्रमण पर जतायी चिंता

शहर की ह्रदय स्थली मोतीझील की साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण और धनौती नदी के अतिक्रमण का मामला भी बोर्ड बैठक में पार्षदों ने रखा. पार्षद मोजाहीद आलम, जयलाल सहनी ने धनौती नदी के अतिक्रमण पर चिंता जताते हुए सदन से धनौती नदी को बचाने की अपील की. वही जल संकट को लेकर शहर में धड़ल्ले से खुल रहे बिना स्वीकृति वाशिंग पीट पर भी अंकुश लगाने का प्रस्ताव रखा.

निगम के आठ वार्ड में खुलेगा उप स्वास्थ्य केंद्र

नगर निगम क्षेत्र के करीब दर्जनभर वार्ड में उप स्वास्थ्य केंद्र खुलेगा. इसको लेकर भूमि की तलाश जारी है. बोर्ड बैठक में पार्षदों ने बलुआ में पूर्व से संचालित उप स्वास्थ्य केंद्र के बंद होने का मामला उठाया. चर्चा के दौरान स्वास्थ्य विभाग से प्रतिनिधि, ने सदन को बताया कि शहर के छतौनी, बरियारपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र का संचालन हो रहा है. इसके अलावे लक्ष्मीपुर वार्ड 29, बलुआ वार्ड 27, दारोगा टोला वार्ड 04, चंद्रहिया, हरदिया, जमला, बनकट आदि वार्ड में उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने को ले विभाग को करीब पांच हजार स्क्वायर फीट जमीन की आवश्यकता है. सदन ने भी जमीन चिन्हित करने में मदद करने को आश्वस्त किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel