[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया कन्हैयाचक से कात्यायनी धाम जा रहे ऑटो पलटा, 9 लोग जख्मी, एक युवक की मौत

कन्हैयाचक से कात्यायनी धाम जा रहे ऑटो पलटा, 9 लोग जख्मी, एक युवक की मौत

0
कन्हैयाचक से कात्यायनी धाम जा रहे ऑटो पलटा, 9 लोग जख्मी, एक युवक की मौत

खगड़िया. मानसी थाना क्षेत्र के बलहा चौक के समीप ऑटो पलटने से एक युवक की मौत हो गयी. जबकि ऑटो पर सवार आठ लोग जख्मी हो गये. सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया. बताया जाता है कि परबत्ता थाना क्षेत्र के कन्हैयाचक निवासी अतुल चौधरी के 35 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार की ऑटो पलटने से मौत हो गयी. जख्मी जितेंद्र कुमार ने बताया कि तेज गति से आ रही बाइक को बचाने के दौरान ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी. बताया कि शुक्रवार की सुबह दस बजे कन्हैया चक गांव से ऑटो पर सवार होकर परिवार के सभी सदस्य मां कात्यायनी का दर्शन व पूजा अर्चना के लिए जाने रहे थे. इसी दौरान बलहा चौक के समीप पीछे से आ रही दो मोटरसाइकिलों से बचने के चक्कर में ऑटो गड्ढे में पलट गया. ऑटो पलटते ही घटना स्थल पर चीख -पुकार मच गयी. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से ऑटो के नीचे दबे जख्मी को निकाला गया. आनन-फानन में गंभीर रूप से जख्मी मुकेश चौधरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सदर अस्पताल आने के दौरान रास्ते में जख्मी मुकेश चौधरी की मौत हो गयी. ऑटो में दबने परिवार के आठ सदस्य जख्मी हो गया. जिसमें पांच पुरुष, दो महिलाएं और तीन बच्चे सवार थे. बताया जाता है कि मृतक की भांजी प्रीति कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार बाद छुट्टी दे दी गयी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel