[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी एचएम व शिक्षक ई-शिक्षा कोष एप से बनायेंगे हाजिरी

एचएम व शिक्षक ई-शिक्षा कोष एप से बनायेंगे हाजिरी

0
एचएम व शिक्षक ई-शिक्षा कोष एप से बनायेंगे हाजिरी

मोतिहारी. जिले के सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षकों व बच्चों की अब ई-शिक्षा कोष मोबाइल एप से उपस्थिति दर्ज होगी. प्रथम फेज में 25 जून से प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों की उपस्थिति आनलाइन बनेगी .इसके बाद बच्चों की उपस्थिति दूसरे फेज में शुरू होगी. इसके लिए सभी विद्यालयों को टैबलेट कंप्यूटर उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों को मोबाइल एप ऑन लाइन उपस्थिति दर्ज करानी होगी. इस संबंध में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डा एस सिद्धार्थ ने डीइओ को आवश्यक निर्देश दिये हैं. ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के लिए सभी एच एम व शिक्षकों को अपने मोबाइल फोन में ई-शिक्षा कोष एप को डाउनलोड करना होगा. उसके बाद अपने टीचर आइडी से एप को लॉगिंग इन कर के लॉगिंग करेंगे. उसके बाद डैश बोर्ड पर अंकित मार्क उपस्थिति बटन को क्लिक करेंगे. विद्यालय में उपस्थिति रहने की स्थिति में सेल्फ एटेंडेंशन के विकल्प का चयन करते हुए क्लिक करेंगे. इसके लिए विद्यालय के 500 मीटर की अवधि में रहना अनिवार्य है. विद्यालय के 500 मीटर की परिधि में रहने की स्थिति में स्क्रीन पर स्कूल इन व स्कूल आउट ऑपशन दिखाई देगा. उपस्थिति दर्ज करने के लिए स्कूल इन का बटन तथा जाते समय स्कूल आउट का बटन क्लिक करना होगा. स्कूल इन का बटन क्लिक करते ही मोबाइल का कैमरा सेल्फी मोड में खुल जायेगा एवं मोबाइल स्क्रीन पर कैपचर एवं कंर्फम बटन दिखाई देगा. पहले कैपचर बटन क्लिक किया जायेगा उसके बाद कंफर्म बटन क्लिक किया जायेगा. यदि प्रधानाध्यापक या शिक्षक विद्यालय से किसी सरकारी कार्य के लिए प्रतिनियुक्त है तो ऐसी स्थिति में मार्क ऑन डियूटी का बटन पुश करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel