[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी जिले में अभियान चलाकर की जायेगी छापेमारी

जिले में अभियान चलाकर की जायेगी छापेमारी

0
जिले में अभियान चलाकर की जायेगी छापेमारी

मोतिहारी. लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने के साथ अब कार्यालयों के कार्यों में तेजी आनी शुरू हो गयी है. पूर्व के लंबित मामलों का निष्पादन किया जाने लगा है और अधिकारियाें व कर्मियों को समय पर सभी दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया जाने लगा है. श्रम संसाधन विभाग भी सक्रिय हो गया है. धावा दल को सक्रिय कर अभियान चलाने की दिशा में पहल तेज कर दी गयी है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार,बालश्रम उन्मूलन पर खास फोकस रहेगा. शुक्रवार से धावा दल की टीम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निकलेगी और दुकानों व प्रतिष्ठानाें में काम कर रहे बालश्रमिकों को विमुक्त करेगी. इसके लिए पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली गयी है. श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं पर भी ध्यान दिया जाएग.पुनर्वास पर काम किया जाएगा.बताया गया है कि पूरे जिले के वैसे क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है जहां बालश्रमिकों से काम लिया जाता है. किसी तरह की शिकायत का मौका नहीं मिले,इस बाबत आवश्यक निर्देश जारी कर दिये गये हैं. श्रम योगी मानधन योजना पर होगा काम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना पर काम होगा.असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को इस योजना से काम लिया जाएगा.योग्य श्रमिकों का आवेदन लिया जाएगा. श्रम अधीक्षक ने बताया कि आवेदन तो पहले से लिये जा रहे हैं,लेकिन आवेदन प्रक्रिया में और तेजी आयेगी. इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेवारी तय कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel