[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी Motihari: आजाद नगर किराए के कमरे में बीए छात्रा का शव मिलने से सनसनी

Motihari: आजाद नगर किराए के कमरे में बीए छात्रा का शव मिलने से सनसनी

0
Motihari: आजाद नगर किराए के कमरे में बीए छात्रा का शव मिलने से सनसनी
प्रतीकात्मक तस्वीर

Motihari News: मोतिहारी शहर के आजाद नगर मोहल्ले में मंगलवार को एक छात्रा का शव किराए के कमरे में फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया.

किराए के कमरे में रहकर कर रही थी पढ़ाई

जानकारी के अनुसार, मृतका पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया की रहने वाली थी और मोतिहारी में रहकर बीए की पढ़ाई कर रही थी. वह आजाद नगर इलाके में किराए के मकान में रहती थी.

बताया जा रहा है कि काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ. इसके बाद जब कमरे के अंदर देखा गया तो छात्रा का शव फंदे से लटका मिला.

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

नगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

परिजनों में मचा कोहराम

घटना के बाद छात्रा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार के लोग इस घटना से सदमे में हैं.

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि छात्रा ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel