[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National NEET-UG 2026 रद्द: दिल्ली से केरलम तक प्रदर्शन, पेपर लीक का आरोपी नासिक से गिरफ्तार

NEET-UG 2026 रद्द: दिल्ली से केरलम तक प्रदर्शन, पेपर लीक का आरोपी नासिक से गिरफ्तार

0
NEET-UG 2026 रद्द: दिल्ली से केरलम तक प्रदर्शन, पेपर लीक का आरोपी नासिक से गिरफ्तार
नीट- यूजी 2026 परीक्षा रद्द, सड़कों पर छात्रों का प्रदर्शन, फोटो- पीटीआई

NEET UG Paper Leak: नीट- यूजी 2026 परीक्षा रद्द कर दी गई है. पेपर लीक के आरोपों के चलते एनटीए (NTA) ने यह बड़ा फैसला लिया है. अब सीबीआई जांच के बाद नई परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा रद्द होने की घोषणा के बाद देशभर में छात्रों का गुस्सा सड़कों पर दिखा. दिल्ली से लेकर केरल तक बड़ी संख्या में छात्रों और छात्र संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया. कई जगहों पर नारेबाजी और टकराव की स्थिति भी देखने को मिली. दिल्ली में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें छात्रों ने सरकार और परीक्षा प्रणाली के खिलाफ नारे लगाए.

केरल में जोरदार प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

केरल के तिरुवनंतपुरम में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के कार्यकर्ताओं ने कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल (CAG) कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर परिसर में प्रवेश कर लिया, जिसके बाद पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हो गई. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पेपर लीक ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है.

नासिक से एक आरोपी गिरफ्तार

पेपर लीक मामले की गंभीरता को देखते हुए CBI ने आधिकारिक तौर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इसी बीच महाराष्ट्र के नासिक में पुलिस ने इस मामले से जुड़े एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. पेपर लीक के आरोपी का नाम शुभम खैरनार है. उसे नासिक क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. अधिकारियों के अनुसार राजस्थान पुलिस के अनुरोध पर यह कार्रवाई की गई है.

खरगे और राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना

इस पूरे मामले पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गई हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पेपर लीक की घटनाएं बार-बार हो रही हैं, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस गंभीर मुद्दे पर पर्याप्त कार्रवाई नहीं कर रही है और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए. वहीं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नीट-यूजी में कथित अनियमितता को लेकर दावा किया कि नीट अब परीक्षा नहीं, बल्कि नीलामी बन चुकी है. उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार युवाओं के सपनों के लिए सबसे बड़ा खतरा है.

केजरीवाल ने छात्रों से की सड़क पर उतरने की अपील

वहीं, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में पेपर लीक एक संगठित समस्या बन चुकी है. उन्होंने दावा किया कि इसके पीछे बड़ी मिलीभगत है और पिछले कई सालों में ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई. केजरीवाल ने छात्रों से अपील की कि वे अपने हक के लिए सड़क पर उतरें, क्योंकि सरकार केवल जन आंदोलन की भाषा समझती है. केजरीवाल आपके साथ है.

तेजस्वी यादव का केंद्र पर हमला, कहा- 23 लाख छात्रों के भविष्य पर सवाल

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने NEET परीक्षा रद्द किए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पेपर लीक की वजह से 23 लाख छात्रों के भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ हुआ है. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार और देश में पेपर लीक की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और यह अंतहीन सिलसिला अब तक नहीं रुका है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार के पास इतनी भी प्रशासनिक क्षमता नहीं है कि परीक्षा को बिना किसी गड़बड़ी के सही तरीके से कराया जा सके.

सभी दोषियों को किया जाएगा गिरफ्तार- अभिषेक सिंह

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने कहा है कि NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. उन्होंने यह भी साफ किया कि पुनर्परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष होगी और छात्रों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा.

पेपर लीक की जानकारी कैसे सामने आई

अभिषेक सिंह ने बताया कि 7 मई की रात एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि परीक्षा से पहले कुछ प्रश्न व्हाट्सएप पर भेजे गए थे, जो असली प्रश्नपत्र से मेल खाते थे. इसके बाद एजेंसी ने जांच शुरू की. जांच में सामने आया कि 3 मई की परीक्षा से पहले कुछ मोबाइल फोन पर प्रश्नों की पीडीएफ फाइलें साझा की गई थीं. इनमें से कई प्रश्न वास्तविक पेपर से मिलते पाए गए, जिससे पेपर लीक की आशंका मजबूत हुई. मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे CBI को सौंप दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि जांच में यह भी देखा जा रहा है कि 1 और 2 मई को किन लोगों के पास ये फाइलें थीं.

Also Read: NEET 2026 परीक्षा रद्द : बिहार में 60 लाख में सेटिंग, MBBS छात्र निकला सॉल्वर गैंग का मास्टरमाइंड

Previous article Motihari: आजाद नगर किराए के कमरे में बीए छात्रा का शव मिलने से सनसनी
Next article 35 से अधिक फरियादियों ने डीसी से लगायी न्याय की गुहार
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel