[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी मोतिहारी में 12 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, स्कूल के एचएम पर प्राथमिकी दर्ज

मोतिहारी में 12 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, स्कूल के एचएम पर प्राथमिकी दर्ज

0
मोतिहारी में 12 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, स्कूल के एचएम पर प्राथमिकी दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर

Motihari News: पूर्वी चंपारण के राजेपुर थाना क्षेत्र के मनियारपुर गांव स्थित एक निजी स्कूल के प्रधानाध्यापक (एचएम) पर छात्रावास में रहने वाली 12 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. पीड़िता की मां की शिकायत पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: हर साल क्यों डूब जाता है मुजफ्फरपुर? नेपाल से लेकर बूढ़ी गंडक तक जानिए बाढ़ की पूरी कहानी

मां की शिकायत में क्या कहा गया?

पीड़िता की मां ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि उनकी 12 वर्षीय बेटी और दो बेटे संबंधित निजी स्कूल के छात्रावास में रहकर पढ़ाई करते हैं.

शिकायत के अनुसार, स्कूल के एचएम विक्की सिंह, निवासी मनियारपुर, पढ़ाने के बहाने बच्ची को अपने कमरे में बुलाते थे. विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है.

गंभीर आरोप लगाए गए

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि एचएम ने बच्ची को हथियार दिखाकर डराया और नशीला पदार्थ देने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया. शिकायत के मुताबिक यह घटना एक सप्ताह तक होती रही.

परिजनों का कहना है कि करीब एक महीने पहले बच्ची घर आई तो उसने पेट दर्द की शिकायत की. पूछताछ के दौरान उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी.

यह भी पढ़ें: आलू की खेती से लाखों कमाना चाहते हैं? कृषि वैज्ञानिक ने बताए बंपर मुनाफे के आसान तरीके

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

पीड़िता की मां के आवेदन के आधार पर महिला थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग

नोट: यह मामला प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों पर आधारित है. आरोपों की जांच जारी है और अदालत में दोष सिद्ध होने तक आरोपी को कानून की नजर में दोषी नहीं माना जाता.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel