[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी मोतिहारी: ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, सभी एसएचओ को सिक्योरिटी ऑडिट का आदेश

मोतिहारी: ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, सभी एसएचओ को सिक्योरिटी ऑडिट का आदेश

मोतिहारी: ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, सभी एसएचओ को सिक्योरिटी ऑडिट का आदेश
प्रतीकात्मक तस्वीर

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

Motihari jewelry audit: पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने और आभूषण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है.मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले के सभी थाना प्रभारियों (एसएचओ) को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित सभी आभूषण दुकानों का विशेष सिक्योरिटी ऑडिट करने का कड़ा निर्देश जारी किया है.

बड़े ब्रांड्स से लेकर स्थानीय दुकानें दायरे में

इस विशेष सुरक्षा अभियान के दायरे में रिलायंस ज्वेल्स,तनिष्क,कल्याण ज्वेलर्स,राम भवन,रामजी ज्वेलर्स और सोनारपट्टी समेत सभी प्रमुख ब्रांड और स्थानीय स्तर पर प्रसिद्ध आभूषण प्रतिष्ठान शामिल किए गए हैं.पुलिस अधिकारी खुद इन दुकानों पर जाकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी पड़ताल करेंगे ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके.

इन सुरक्षा मानकों की होगी गहन समीक्षा

सुरक्षा ऑडिट के तहत दुकानों में लगे अलार्म सिस्टम की स्थिति,सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता,कैमरों का फोकस एरिया,वीडियो बैकअप के दिन,पुलिस विजिटिंग रजिस्टर,निजी सुरक्षा गार्डों की तैनाती के साथ-साथ पुलिस पेट्रोलिंग और डायल-112 की रिस्पांस टाइमिंग की गहन समीक्षा की जाएगी.पुलिस मुख्यालय का स्पष्ट मानना है कि आभूषण दुकानों पर अपराधियों की नजर हमेशा बनी रहती है,इसलिए सुरक्षा मानकों में कोई भी लापरवाही भारी पड़ सकती है.

कमियों को तत्काल दूर करने की चेतावनी

एसपी के निर्देशानुसार सभी एसएचओ को आभूषण व्यवसायियों के साथ मिलकर सुरक्षा की कमियों को तत्काल दूर कराने को कहा गया है.ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर जिले के बेहद संवेदनशील क्षेत्रों और बड़े प्रतिष्ठानों की पहचान की जाएगी.इसके बाद उन इलाकों में पुलिस गश्ती बढ़ाने,डायल-112 की निगरानी को और अधिक मजबूत करने तथा अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती जैसे कड़े उपाय लागू किए जाएंगे.पुलिस की इस सक्रियता से जिला के व्यवसायियों में सुरक्षा का भाव जगेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel